Mother's Day: आज के दिन रोहिणी आचार्य हो गईं इमोशनल, मां राबड़ी देवी के लिए कह दिया ये सब

Mother's Day: आज 11 मई को देशभर में धूमधाम से मदर्स डे को सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस दिन मां के प्रति उनका आभार दिखाते हैं. ऐसे में राजद नेत्री रोहिणी आचार्य ने अपनी मां राबड़ी देवी के लिए प्यार प्रकट किया और कहा कि, ‘जिम्मेदारियों को निभाना आपसे सीखा है…’

Mother’s Day: मई महीने के दूसरे रविवार को देश और दुनिया में मदर्स डे मनाया जाता है. ऐसे में आज यानी कि 11 मई को देशभर में धूमधाम से मदर्स डे को सेलिब्रेट किया जा रहा है. इस दिन बच्चे मां के प्रति उनका आभार दिखाते हैं. साथ ही मां के साहस, शक्ति और प्यार को भी याद करते हैं. ऐसे में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी व राजद नेत्री रोहिणी आचार्य भावुक हो गईं. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने इमोशनल होते हुए मां राबड़ी देवी के लिए अपना प्यार प्रकट किया है. 

‘जिम्मेदारियों को निभाना आपसे सीखा…’

बता दें कि, रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये एक पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने अपनी और राबड़ी देवी की एक साथ वाली तस्वीर अपलोड की. साथ ही भावुक होते हुए लिखा कि, ‘मां.. मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि आप हमारे लिए क्या हैं. मैं बस इतना कह सकती हूं कि जिम्मेदारियों को निभाना मैंने आपसे ही सीखा है, आप हमारे परिवार का दिल और हमारी आत्मा हैं.” हैप्पी मदर्स डे !’ इस तरह से रोहिणी आचार्य अपनी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के लिए प्यार जाहिर कर आज के दिन को स्पेशल बना दिया.

https://twitter.com/RohiniAcharya2/status/1921361844457087035

बिहार की सियासत में रहती हैं एक्टिव

बता दें कि, बच्चे ममता के आंचल में पल बढ़कर जवान होते हैं. एक मां अपने बच्चे की खुशी के लिए अपना जीवन न्योछावर कर देती है. आज के दिन को हर कोई सेलिब्रेट कर इसे खास बना रहा है. ऐसे में बिहार की राजनीति में भी कुछ ऐसा ही देखने के लिए मिल रहा है. बता दें कि, रोहिणी आचार्य बिहार की सियासत में भी काफी एक्टिव रहती हैं. बिहार के सियासी मुद्दों को लेकर अक्सर अपनी राय जरूर ही देती हैं. ऐसे में आज जब खास मौका है तो वे इमोशनल हो गईं हैं.

Also Read: Bihar News: गर्भवती नाबालिग प्रेमिका ने डाला शादी का दबाव, जबड़े की हड्डी तोड़ भागा आशिक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >