बाढ़ में सांप के डंसने से मां-बेटे की मौत, दो का चल रहा इलाज

Patna News : बाढ़ प्रखंड के अटनामा गांव में मजदूर रघुन पासवान के घर में कोबरा सांप ने कोहराम मचाया. घरेलू काम करने के दौरान एक के बाद एक परिवार के चार सदस्यों को कोबरा ने डंस लिया.

पंचायत में बढ़ गयी हैं सर्पदंश की घटनाएं

प्रतिनिधि,बाढ़ बाढ़ प्रखंड के अटनामा गांव में मजदूर रघुन पासवान के घर में कोबरा सांप ने कोहराम मचाया. घरेलू काम करने के दौरान एक के बाद एक परिवार के चार सदस्यों को कोबरा ने डंस लिया. इसके बाद चारों की स्थिति लगातार गंभीर होती गयी. बाद में गृहस्वामी की बहू और दस साल के पोते की मौत हो गयी, जबकि रघुन और उसके बेटे की इलाज के बाद स्थिति नियंत्रण में है. ग्रामीण मानिक पासवान ने बताया कि महाने नदी के किनारे घर होने के कारण कोबरा घर में घुस गया और जम कर कोहराम मचाया. पंचायत के कई गांवों में बरसात में सांप का उत्पात बढ़ता जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >