महिलाओं के जनधन खाते में पहुंच रहा मई माह का पैसा, कभी भी निकालने की सुविधा

पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत जनधन के महिला खाताधारकों को 500 रुपये की मई माह की किस्त बैंकों में भेजी जा रही है. विभाग ने बताया कि लोग अगर भीड़ के चलते तय समय पर पैसा नहीं निकाल पाते हैं, तो भी निश्चिंत रहें. यह पैसा एक बार आपके बैंक खाते में आने के बाद कभी नहीं जायेगा

पटना : पीएम गरीब कल्याण पैकेज के तहत जनधन के महिला खाताधारकों को 500 रुपये की मई माह की किस्त बैंकों में भेजी जा रही है. विभाग ने बताया कि लोग अगर भीड़ के चलते तय समय पर पैसा नहीं निकाल पाते हैं, तो भी निश्चिंत रहें. यह पैसा एक बार आपके बैंक खाते में आने के बाद कभी नहीं जायेगा. आप जब चाहें, इस पैसे को निकाल सकती हैं. अगर जरूरत न हो, तो यह पैसा बैंक में जमा भी रहने दे सकती हैं.

अगर यह पैसा बैंक में जमा रहेगा, तो बैंक के नियमों के अनुसार ब्याज भी मिलेगा. मिली जानकारी के अनुसार बैंक खाते की आखिरी संख्या के मुताबिक महिलाएं बैंक में जाकर अपना पैसा निकाल सकती हैं. जिनके बैंक खाते का अंतिम नंबर दो या तीन है, वे पांच मई यानी मंगलवार को पैसे निकाल सकती हैं.

इसी तरह जिन लोगों की खाता संख्या का अंतिम नंबर चार या पांच है, वे छह मई को अपना पैसा निकाल सकते हैं. छह और सात वाले आठ मई को अपना पैसा निकाल सकती हैं. इसके अलावा जिन महिलाओं की खाता संख्या आठ या नौ पर खत्म हो रही है, वे 11 मई को अपना पैसा निकाल सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pritish sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >