बिहार पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट ने किया स्वागत, 3 दिन मुंगेर में रहेंगे

RSS Chief Mohan Bhagwat Bihar Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंच गए हैं. शताब्दी वर्ष समारोह के तहत वे मुंगेर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग में शामिल होंगे और करीब 700 स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन देंगे.

RSS Chief Mohan Bhagwat Bihar Visit: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय बिहार दौरे पर पहुंच गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर उनका स्वागत बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत संघ और भाजपा के कई नेताओं ने किया. संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के बीच हो रहे इस दौरे को संगठन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है. देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में मोहन भागवत का बिहार दौरा भी संघ के शताब्दी वर्ष अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है. संघ इन कार्यक्रमों के माध्यम से अपने स्वयंसेवकों के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों तक अपनी विचारधारा और कार्यों को पहुंचाने की कोशिश कर रहा है.

आज शाम मुंगेर के लिए रवाना होंगे भागवत

पटना पहुंचने के बाद मोहन भागवत रविवार शाम मुंगेर जाएंगे. उनका प्रवास 7 जून से 9 जून तक रहेगा. इस दौरान वे कई संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. मुंगेर के सरस्वती विद्या मंदिर, पुरानीगंज परिसर में आयोजित संघ शिक्षा वर्ग कार्यक्रम उनके दौरे का मुख्य केंद्र होगा. यहां वे विभिन्न राज्यों से आए करीब 700 स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे और उनका मार्गदर्शन करेंगे.

स्वयंसेवकों को देंगे विशेष संदेश

दौरे के दौरान संघ प्रमुख स्वयंसेवकों को संगठन की विचारधारा, शताब्दी वर्ष के उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से संबोधित करेंगे. इसके अलावा संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है.

संगठनात्मक रणनीति पर भी होगी चर्चा

संघ सूत्रों के अनुसार, इस प्रवास के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा. स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा.

राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा

मोहन भागवत का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब बिहार में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं. ऐसे में संघ प्रमुख का मुंगेर प्रवास सिर्फ संगठनात्मक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है.

Also Read: ‘ये नटवरलाल है, साजिश करता है…’, खान सर के चाचा ने उनपर लगाए कई गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >