पटना: सिपाही के बैग से मोबाइल व एटीएम चोरी कर खाते से कर ली 3.10 लाख की निकासी

Patna News : बुद्धा स्मृत्ति पार्क के पास गांधी मैदान जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे.इसी दौरान बैग से चोरी कर ली.

पटना से नितिश सिंह की रिपोर्ट
Patna News :
पटना जंक्शन और उसके आसपास इलाके में एक गिरोह सक्रिय है, जो मोबाइल फोन गायब कर खाते से रकम की निकासी कर लेता है. दिल्ली के इस गिरोह ने कई घटनाओं को अंजाम दिया है. लेकिन नहीं पकड़ा जा रहा है.

भागलपुर में सिपाही पद पर तैनात

इन बदमाशों ने भागलपुर में सिपाही के पद पर पदस्थापित धर्मेंद्र कुमार के बैग से मोबाइल फोन व तीन एटीएम कार्ड गायब कर दिया. यह घटना कोतवाली थाने के बुद्धा स्मृत्ति पार्क के समीप घटित हुई. इसके बाद उनके खाता से 3.10 लाख की निकासी कर ली.

नया फोन व सिम लेने पर निकासी का पता चला

उन्होंने जब नया फोन व सिम कार्ड लिया तो खाते से निकासी की जानकारी मिली. इसके बाद साइबर थाने में केस दर्ज कराया है. वे मूल रूप से गोपालगंज के बरौली मोहनपुर के रहने वाले हैं. भागलपुर में सिपाही के पद पर पदस्थापित हैं. वे अवकाश लेकर गोपालगंज जा रहे थे. ट्रेन से वे भागलपुर से पटना जंक्शन पहुंचे और बुद्धा स्मृत्ति पार्क के पास गांधी मैदान किसी काम से जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे.

ऑटो का कर रहे थे इंतजार, इसी दौरान चोरी कर ली

इसी दौरान किसी ने उनके बैग में रखे मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड को गायब कर दिया. कुछ देर बाद उन्हें जानकारी मिली. इसी दौरान बदमाशों ने उनके मोबाइल फोन व एटीएम कार्ड की मदद से खाते से पैसे ही निकासी कर ली.

Also Read: 2 करोड़ का बंगला, थार और जेवरात, प्यून से अकाउंटेंट बने शख्स ने खड़ा कर लिया करोड़ों का साम्राज्य, अधिकारी हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर में काम कर चुके हैं. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला. दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद डिजिटल में पारी की शुरुआत की.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >