मनरेगा रैंकिंग: बक्सर, कैमूर और रोहतास टॉप

मनरेगा कार्यों को लेकर जून माह की मासिक रैंकिंग जारी कर दी गयी. इसमें बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले सबसे आगे हैं. जबकि मधुबनी, खगड़िया और बेगूसराय सबसे पीछे हैं.

मधुबनी, खगड़िया व बेगूसराय पिछड़े

– खेल मैदान, मानव दिवस सृजन, एससी-एसटी को काम देने, समय पर भुगतान करने, पौधारोपण को लेकर हुई जिलों की रैंकिंग

– गया, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, बांका, शेखपुरा और अरवल टॉप टेन में शामिल

संवाददाता, पटना

मनरेगा कार्यों को लेकर जून माह की मासिक रैंकिंग जारी कर दी गयी. इसमें बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले सबसे आगे हैं. जबकि मधुबनी, खगड़िया और बेगूसराय सबसे पीछे हैं. खेल मैदान निर्माण, मानव दिवस सृजन, एससी-एसटी को काम देने, समय पर भुगतान करने, पौधारोपण और पौधों के जीवित रहने को लेकर समीक्षा की गयी है. इसी के आधार पर जिलों की रैंकिंग निर्धारित की गयी है. सभी कार्यों के लिए सौ प्वाइंट निर्धारित किये गये हैं. बक्सर को 95.27, कैमूर को 89, रोहतास को 88.34 प्वाइंट मिले हैं. गया, सीवान, गोपालगंज, जहानाबाद, बांका, शेखपुरा और अरवल टॉप टेन जिले में शामिल हैं.

नालंदा, औरंगाबाद समेत 10 जिले टॉप-20 में

नालंदा, औरंगाबाद, जमुई, कटिहार, भोजपुर, नवादा, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, सीतामढ़ी और और मुंगेर बेहतर कार्य करने में टॉप-20 जिले में शामिल हैं. इन सभी जिलों को 80 और 80 फीसदी से अधिक प्वाइंट मिले हैं.

38 जिलों में 34वें नंबर पर पटना

वैशाली, भागलपुर, लखीसराय, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, मधेपुरा, सारण, शिवहर, पश्चिम चंपारण, सहरसा, दरभंगा, पूर्णिया, सुपौल और पटना को 70 फीसदी से अधिक प्वाइंट प्राप्त हुए हैं. कुल 38 जिलों को लेकर हुई रैंकिंग में पटना 34वें नंबर पर है.

मधुबनी को मिले सबसे कम प्वाइंट

मधुबनी, खगड़िया, बेगूसराय और अररिया जिले को संबसे कम अंक मिले हैं. मधबुनी को 64.52, खगड़िया को 67.48, बेगूसराय को 68.80 और अररिया को 69.33 प्वाइंट मिले हैं. मनरेगा आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने इन चारों जिलों को कार्यों में सुधार करने का निर्देश दिया है.

जिलों को मिले प्वाइंट का ब्योरा

जिला अंक

बक्सर 95.27

कैमूर 89

रोहतास 88.34

गया 86.54

सीवान 85.99

गोपालगंज 85.91

जहानाबाद 85.87

बांका 85.21

शेखपुरा 85.01

अरवल 83.53

नालंदा 83.37

औरंगाबाद 83.29

जमुई 82.98

कटिहार 82.28

भोजपुर 81.69

नवादा 81.48

पूर्वी चंपारण 80.25

समस्तीपुर 80.17

सीतामढ़ी 80.01

मुंगेर 79.88

वैशाली 79.79

भागलपुर 78.65

लखीसराय 78.63

मुजफ्फरपुर 78.52मधेपुरा 77.93

सारण 77.33

शिवहर 76.34

पश्चिम चंपारण 76.33

सहरसा 75.77

दरभंगा 75.43

पूर्णिया 74.69

सुपौल 74.38

पटना 72.29

अररिया 69.33

बेगूसराय 68.80

खगड़िया 67.48

मधुबनी 62.52

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >