Video: पप्पू यादव से मिलते ही फफक कर रोने लगे शकील अहमद खान, बेटे की मौत पर सांसद भी हुए भावुक

MLA Son Suicide: सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान से मुलाकात की और उनके बेटे के निधन पर दुख जाहिर किया. इस दौरान शकील अहमद फफक कर रोने लगे. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

MLA Son Suicide: बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने बिहार प्रदेश कांग्रेस के विधायक दल के नेता शकील अहमद खान से मुलाकात की और उनके बेटे के निधन पर दुख जाहिर किया. इस दौरान शकील अहमद खान को रोते देख पप्पू यादव भी भावुक हो गए और रोने लगे. शकील अहमद खान ने पप्पू यादव से कहा कि उनका बेटा बहुत अच्छा कर रहा था और बहुत समझदार भी था. इस दौरान कांग्रेस विधायक ने रोते हुए कहा कि अगर बाहर कुत्ता भी मर जाए तो उसे लगता था कैसे-क्यों मर गया. इस पर सांसद पप्पू यादव ने उनका हौसला बढ़ाया. बता दें कि शकील अहमद खान के इकलौते बेटे 17 वर्षीय अयान खान ने 2 फरवरी की रात आत्महत्या कर ली थी. वो अपने कमरे में अकेला सोया था. तीन फरवरी की सुबह जब वो नहीं उठा तो परिजन देखने के लिए गए तो पता चला कि वो फांसी पर लटका हुआ था. वो 12वीं का छात्र था.

Also Read: पटना पहुंचते ही शकील अहमद खान के घर पहुंचे राहुल गांधी, बेटे की मौत पर बढ़ाया हौसला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >