Patna News : राजद विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर जेल में किया गया शिफ्ट

बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में बेऊर जेल में बंद राजद विधायक रीतलाल यादव को भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया है. उन्होंने इस मामले में 17 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर किया था.

संवाददाता, पटना : दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव को बेऊर जेल से भागलपुर जेल में गुरुवार को शिफ्ट कर दिया गया. उन्हें टी-सेल में रखा गया है. शिफ्ट करने से पहले जेल प्रशासन ने पहनी हुई ज्वेलरी को उतरवा दिया. जेल प्रशासन के अनुसार दोपहर करीब तीन बजे रीतलाल भारी पुलिस बल की निगरानी में भागलपुर कैंप जेल पहुंचे. पटना में रीतलाल यादव के समर्थकों की भारी भीड़ जेल परिसर के आसपास जुटती थी, जिससे सुरक्षा में बाधा आ रही थी. बेऊर जेल में रीतलाल यादव के कई लोग पहले से अलग-अलग आपराधिक मामलों में बंद हैं. इसलिए उन्हें भागलपुर जेल में शिफ्ट किया गया.

11 अप्रैल को पटना पुलिस ने विधायक के ठिकानों पर की थी छापेमारी

पटना पुलिस ने बिल्डर से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में 11 अप्रैल, 2025 को रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें 10.5 लाख रुपए नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, चार पेन ड्राइव और जमीन से संबंधित कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद किये गये थे. इसके बाद रीतलाल यादव ने 17 अप्रैल को कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके बाद उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjay kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >