जेल से बाहर आयेंगे विधायक अनंत सिंह, हाईकोर्ट से मिली जमानत

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर आयेंगे. पटना हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई है. अनंत सिंह को कोर्ट से जमानत मिलने पर उनके समर्थकों के बीच खुशी है. इससे पहले वे राज्यसभा चुनाव के लिए वोट डालने के लिए जेल से बाहर आए थे.

Anant Singh: मोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. अब अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर आयेंगे. संभावना जताई जा रही है कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद अब कागजी प्रक्रिया पूरी की जाएगी और शुक्रवार या फिर शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं. दुलारचंद हत्याकांड को लेकर अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद थे. लेकिन अब उन्हें जमानत मिल गई है, जिसके बाद उनके समर्थकों के बीच खुशी है.

नवंबर 2025 में हुई थी गिरफ्तारी

अनंत सिंह की गिरफ्तारी दुलारचंद हत्याकांड मामले में नवंबर 2025 में हुई थी. अब लगभग चार महीने के बाद वह जेल से बाहर आने वाले हैं. इससे पहले अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव को लेकर वोट डालने के लिए 16 मार्च को जेल से बाहर आए थे. लेकिन वोट करने के बाद वे वापस बेऊर जेल चले गए थे.

चुनाव नहीं लड़ने का किया था ऐलान

16 मार्च को जब अनंत सिंह विधानसभा वोट डालने के लिए आए थे, इस दौरान उन्होंने अब चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था. पुलिस की सुरक्षा घेरे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी राजनीतिक विरासत को अब उनके बच्चे संभालेंगे. उनके इस बयान के बाद ही बिहार की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई थी. ऐसे में अब वे जेल से बाहर आ रहे हैं, तो उनकी क्या कुछ गतिविधियां होंगी, यह देखना दिलचस्प होगा.

RJD की वीणा देवी को पीछे छोड़ बने थे विधायक

अनंत सिंह पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में मोकामा सीट से जीत हासिल किए थे. उन्होंने आरजेडी की उम्मीदवार वीणा देवी को 28,206 वोटों के अंतर से हराया था. उन्हें कुल 91,416 वोट मिले थे, जबकि वीणा देवी को 63,210 वोट मिले थे. उस समय भी अनंत सिंह जेल में थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने चुनाव जीतकर राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन किया था.

Also Read: बिहार में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा, 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम, IMD का अलर्ट जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >