मिथिला हस्तशिल्प को मिलेगा वैश्विक बाजार, सुधा की मखाना खीर लॉन्च, कलाकारों की आय बढ़ाने पर जोर

मिथिला हस्तशिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है. मिथिला हैंडीक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी के गठन से 50 हजार से अधिक कलाकारों को लाभ मिलेगा. इस अवसर पर सुधा ब्रांड की मखाना खीर भी लॉन्च की गई.

Patna News : फुलवारी शरीफ में मिथिला हस्तशिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में शनिवार को मिथिला हस्त कला केन्द्र में मिथिला हैंडीक्राफ्ट को-ऑपरेटिव सोसायटी के सदस्यों की पहली बैठक आयोजित हुई. बैठक में बिहार सरकार के डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव तथा कॉम्फेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस दौरान कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण, विपणन और सहकारिता आधारित विकास पर विस्तृत चर्चा हुई.

पद्मश्री कलाकारों की रही विशेष मौजूदगी

कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित कलाकार दुलारी देवी और पद्मश्री बउआ देवी आकर्षण का केंद्र रहीं. सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव आशीष भुटानी ने पूर्व रिकॉर्डेड संदेश के माध्यम से समिति के गठन पर शुभकामनाएं दीं. राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. मीनेश शाह ने इसे सहकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताया. वहीं नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह ने समिति को आवश्यक वित्तीय सहयोग का भरोसा दिया.

50 हजार कलाकारों को मिलेगा लाभ

मुख्य अतिथि शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि मधुबनी की हस्तकला को देश-विदेश में विशेष पहचान प्राप्त है. हाल ही में भारत सरकार ने जितवारपुर को देश का पहला क्राफ्ट विलेज घोषित किया है. जिले में करीब 50 हजार मान्यता प्राप्त आर्टिजन कार्डधारी कलाकार हैं. उन्होंने कहा कि सहकारी संस्था के गठन से कलाकारों की कलाकृतियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे उनकी आय और पहचान दोनों बढ़ेंगी. उन्होंने बताया कि समिति की सदस्यता के लिए पहले चरण में ही 200 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें कई पद्मश्री सम्मानित कलाकार भी शामिल हैं.

सुधा ब्रांड की मखाना खीर का शुभारंभ

बैठक के दौरान मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ, समस्तीपुर ने सुधा ब्रांड के अंतर्गत तैयार खाना खीर का शुभारंभ किया. मिथिला के प्रसिद्ध मखाने से तैयार इस नए उत्पाद का स्वाद अतिथियों और प्रतिभागियों ने लिया तथा इसकी गुणवत्ता की सराहना की.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में मधुबनी के जिलाधिकारी आनंद शर्मा, पटना म्यूजियम के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा, मिथिला चित्रकला संस्थान के निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, हैंडीक्राफ्ट के सहायक निदेशक मुकेश कुमार, पर्यटन विभाग के अधीक्षक अभियंता अरुण कुमार, टेक्नोसर्व, कॉम्फेड, मिथिला दुग्ध संघ के अधिकारी, हस्तशिल्प कलाकार तथा बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >