पटना जंक्शन से लापता एनटीपीसी कर्मी, महुआ में बेहोश मिला, सामान भी गायब

पटना जंक्शन से दिल्ली जा रहा एनटीपीसी का कर्मचारी लापता हो गया. उसे महुआ में बेहोशी की हालत में पाया गया, साथ ही उसका सारा सामान भी गायब था. परिजनों ने नशीला पदार्थ मिलाकर लूटपाट की आशंका जताई है.

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट.

Patna News : पटना जंक्शन से लापता एनटीपीसी के इलेक्ट्रिशियन श्याम किशुन राय (45) सोमवार सुबह वैशाली के महुआ में बेहोशी की हालत में मिले. सहदेई बुजुर्ग निवासी श्याम किशुन दिल्ली स्थित एनटीपीसी में कार्यरत हैं और 15 अगस्त की छुट्टी में घर लौट रहे थे. उनके पास मौजूद मोबाइल, बैग, नकदी, गले का लॉकेट समेत अन्य सामान गायब है. परिजनों ने आशंका जताई है कि नशीला पदार्थ मिला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर उन्हें बेहोश करने के बाद सामान लूट लिया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पटना जंक्शन से बाहर निकलते दिखे श्याम किशुन

परिजनों के अनुसार, श्याम किशुन शनिवार दोपहर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से पटना के लिए रवाना हुए थे. रात करीब आठ बजे तक उनकी परिजनों से बातचीत हुई थी. विक्रमशिला एक्सप्रेस रविवार तड़के 2:33 बजे पटना जंक्शन पहुंची. सीसीटीवी फुटेज में वह बैग लेकर स्टेशन से बाहर निकलते दिखे थे. करीब 3:10 बजे उन्हें आखिरी बार देखा गया.

घर छोड़ने के बहाने कार में बैठाने का आरोप

परिजनों का आरोप है कि स्टेशन से निकलने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति ने श्याम किशुन से दोस्ती की और उन्हें महुआ स्थित घर तक छोड़ने की बात कहकर स्विफ्ट कार में बैठा लिया. रास्ते में कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गए. इसके बाद महुआ से पहले रानी पोखर के पास एक बगीचे में श्याम किशुन और एक अन्य व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिले.

डायल-112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया

सूचना मिलने पर डायल-112 और महुआ पुलिस मौके पर पहुंची. दोनों को महुआ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, श्याम किशुन के लापता होने के बाद उनके परिजन सुबह छह बजे से जीआरपी और कोतवाली थाने का चक्कर लगाते रहे. बाद में महुआ में उनके बेहोशी की हालत में मिलने की जानकारी परिजनों को मिली.

मोबाइल समेत सामान गायब

श्याम किशुन के पास मौजूद मोबाइल, बैग, नकदी, गले का लॉकेट समेत अन्य सामान गायब है. इसके बाद परिजनों ने नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट किए जाने की आशंका जताई है. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और घटनाक्रम के आधार पर मामले की जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >