घोसवरी सीओ से बदसलूकी, आरोपित गिरफ्तार

घोसवरी सीओ सविता कुमारी से बदसलूकी के आरोप में अरुण साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया.

मोकामा. घोसवरी सीओ सविता कुमारी से बदसलूकी के आरोप में अरुण साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया. सीओ की लिखित शिकायत पर सोमवार एफआइआर दर्ज की गयी. आरोपित घोसवरी के चकदह गांव का निवासी है. उसे घोसवरी बाजार से गिरफ्तार किया गया. जानकारी के मुताबिक, किसी ग्रामीण के दाखिल-खारिज को लेकर अरुण साहनी ने सीओ के साथ चेंबर में घुसकर बदसलूकी की. बीच-बचाव करने अंचल गार्ड पहुंचा, तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की की. तब सीओ ने घटना की सूचना स्थानीय थाने को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. सीओ का कहना है कि आरोपित ने अंचल कार्यालय का कागजात जबरन उठा लिया. इससे मना करने पर मारपीट पर उतारू हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >