मिड डे मील में सांप मिला! NHRC सख्त, पटना SSP से मांगी रिपोर्ट

Mid Day Meal: मिड डे मील खाने से बीमार हुए 100 बच्चों को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बिहार सरकार और पटना के एसएसपी से जवाब मांगा है. मानवाधिकार आयोग ने मामले में संज्ञान लेते हुए नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने को कहा है.

Mid Day Meal: पटना जिले के मोकामा प्रखंड के मेकरा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 24 अप्रैल को एक गंभीर मामला सामने आया. विद्यालय में मध्यान्ह भोजन खाने के बाद 100 से अधिक छात्र बीमार हो गए, जिसके बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने खुद संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के मुख्य सचिव और पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोटिस भेजकर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है. आयोग ने बीमार छात्रों की स्वास्थ्य स्थिति पर भी जानकारी मांगी है.

क्या है पूरा मामला?

घटना के दिन स्कूल में चावल पकाया जा रहा था. तब स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों ने आरोप लगाया कि खाना पकाते वक्त एक मरा हुआ सांप बर्तन में गिर गया था. आरोप है कि रसोइए ने उस सांप को निकालकर भी वही भोजन लगभग 500 बच्चों को परोस दिया. इसके तुरंत बाद कई छात्र बीमार पड़ गए और उन्हें मोकामा ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. घटना के विरोध में नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने स्कूल के बाहर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.

NHRC की प्रतिक्रिया

NHRC ने इसे बच्चों के मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन मानते हुए कहा कि अगर यह आरोप सही साबित होता है, तो यह बेहद चिंताजनक और निंदनीय है. आयोग ने संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा है और इस घटना की पारदर्शी जांच की मांग की है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रशासन ने क्या कहा

बाढ़ के एसडीएम शुभम कुमार ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर ली गई है और भोजन में किसी तरह की मिलावट या संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों के बीमार होने का कारण गर्मी और डिहाइड्रेशन था. कुछ बच्चों को अंधविश्वास के चलते मंदिर ले जाया गया और उन्हें पानी पीने से रोका गया, जिससे उनकी तबीयत और बिगड़ी.

इसे भी पढ़ें: बिना घूस लिए कोई काम नहीं करता था राजस्व कर्मचारी, दाखिल- खारिज के मांगा पैसा, निगरानी टीम ने दबोचा

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >