कैंपस : पीएमसीएच के माइक्रोबायलॉजी विभाग को मिला एनएबीएल से मान्यता

पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थापित एचआइवी लैब को एनएबीएल से मान्यता मिल गयी है.

संवाददाता, पटना पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में स्थापित एचआइवी लैब को एनएबीएल से मान्यता मिल गयी है. अस्पताल प्रशासन का दावा है कि पीएमसीएच प्रदेश का पहला अस्पताल बन गया है, जहां एनएबीएल से मान्यता मिली है. वहीं पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ विद्यापति चौधरी ने बताया कि माइक्रोबायोलॉजी विभाग के लैब में कोविड, स्वाइन फ्लू, डेंगू, एचआइवी वायरल लोड एवं अन्य बीमारियों की जांच गुणवत्तापूर्ण होती है. इस कारण इन बीमारियों की रोकथाम में इस लैब की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है. उन्होंने कहा कि पिछले महीने की सात और आठ सितंबर को एनएबीएल की टीम द्वारा यहां के एचआइवी लैब की गहन जांच की गयी थी. यहां की रिपोर्ट का मिलान देश के कई जाने-माने उत्कृष्ट लैबों की रिपोर्ट से भी की गयी. इसके बाद सोमवार को इसे एनएबीएल आइएसओ 15189 की मान्यता दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >