Bihar Weather: बिहार के लोग रहे सावधान, 26 जिलों में 21 और 22 मार्च को होगी बारिश, 6 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बिहार के 26 जिलों के लोगों को सावधान रहने को कहा है. आइये जानते हैं बिहार के किन जिलों के लिए 21 और 22 मार्च को बारिश, तेज हवा चलने, मेघगर्जन और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है.

Bihar Weather: बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 21 और 22 मार्च को बिहार के लगभग 70 फीसदी हिस्से में बारिश होगी. इसके अलावा राज्य के 6 राज्यों में ओलावृष्टि भी होगी. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को जारी किये पूर्वानुमान में बताया कि राज्य के कैमूर, बक्सर, भोजपुर, पटना, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, खगड़िया, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

मौसम की चेतावनी

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 21 और 22 मार्च को बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले में तेज हवा चलने, भयंकर बारिश होने के साथ-साथ ओलावृष्टि की संभावना है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है.

इसे भी पढ़ें: 25 करोड़ के यज्ञ में दक्षिणा के लिए पंडितों ने जमकर काटा बवाल, विरोध में किया सड़क जाम, 2100 ब्राह्मणों का इंटरव्यू से हुआ था सेलेक्शन

तापमान पर क्या अपडेट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बिहार में अगले 48 घंटे में अधिकतम तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. शेखपुरा, खगड़िया, बांका, मुंगेर, भागलपुर और बेगूसराय जिलों में ज्यादा गर्मी रह सकती है. इसके अलावा कई जिलों में मध्यम से तेज गति की पछुआ हवाएं चलने की संभावना है, जिससे मौसम में सुबह और शाम में ठंड महसूस होगी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: समर्थकों के लिए मसीहा विरोधियों के लिए आतंक! राजनीति, अपराध और सत्ता के बेताज बादशाह की कहानी 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >