पटना. कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) पेपर लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) ने सोमवार को छापेमारी कर दो लोगों को हिरासत में लिया है. सूत्रों के अनुसार, इओयू ने जिन दो लोगों को उठाया है, उनमें मास्टरमाइंड भी शामिल है. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. इओयू लगातार उसे ट्रेस करनेे में जुटी हुई थी. गुप्त सूचना के आधार पर इओयू ने छापेमारी कर उसे हिरासत में लिया है. हालांकि, उसके पकड़े जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
