मसौढ़ी में सफाई कर्मियों का आंदोलन होगा और तेज, आज पटना जिला मुख्यालय का करेंगे घेराव

मसौढ़ी में सफाई कर्मी 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. आज उन्होंने अपने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया है और पटना जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे. उनकी प्रमुख मांगों में सरकारी दर्जा, 26 हजार मासिक मानदेय और ठेका प्रथा समाप्त करना शामिल है.

Patna News : मसौढ़ी में 30 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मियों ने अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है. बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ (एक्टू) के नेतृत्व में मंगलवार को मसौढ़ी में हुई बैठक के बाद सफाई कर्मियों ने शहर में मार्च निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया.

आज जिला मुख्यालय का होगा घेराव

बैठक में निर्णय लिया गया कि बुधवार, 5 अगस्त को पटना जिला मुख्यालय का घेराव कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा. इस दौरान सफाई कर्मियों ने "सरकारी दर्जा दो" और "ठेका प्रथा बंद करो" जैसे नारे लगाकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की.

सरकारी दर्जा और 26 हजार मानदेय की मांग

सफाई कर्मियों की प्रमुख मांगों में सभी सफाई मजदूरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना, ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था समाप्त करना, न्यूनतम 26 हजार रुपये मासिक मानदेय, पीएफ, ईएसआई, बोनस, सवैतनिक अवकाश, वर्दी, जूता तथा अन्य सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल है.

'मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन होगा और व्यापक'

संघ के नेताओं ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें आज भी कम मानदेय और कठिन परिस्थितियों में काम करना पड़ रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा.

नगर परिषद से वार्ता रही बेनतीजा

गौरतलब है कि मंगलवार को नगर परिषद प्रशासन और हड़ताली सफाई कर्मियों के बीच हुई वार्ता किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी. वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन को और तेज करने का फैसला लिया.

Also Read : पटना में सफाई कर्मियों की हड़ताल पर मसौढ़ी नगर परिषद सख्त, कहा- नहीं लौटे तो बाहर से होगी सफाई, नौकरी पर भी संकट



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >