दहेज के लिए गला दबा कर विवाहिता की हत्या

मसौढ़ी. धनरूआ थाना के रोहिलाचक गांव में शनिवार की रात 21 वर्षीया एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए गला दबाकर मार डाला.

मसौढ़ी. धनरूआ थाना के रोहिलाचक गांव में शनिवार की रात 21 वर्षीया एक विवाहिता को उसके ससुरालवालों ने दहेज के लिए गला दबाकर मार डाला. बताया जाता है कि खुशबू कुमारी धनरूआ थाना के भखरी गांव के नरेश यादव की पुत्री थी. उसकी शादी दो वर्ष पूर्व रोहिलाचक गांव निवासी दीपक कुमार के साथ हुई थी. मृतका के पिता का आरोप है कि दहेज के लिए उसे ससुरालवाले बराबर प्रताड़ित किया करते थे. शनिवार की रात ससुरावालों ने पहले तो उसकी पिटाई की और फिर गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया और बाद में उसके गले में रस्सी बांध पंखे से लटका दिया. थानाध्यक्ष ललित विजय ने बताया कि मृतका के पिता ने गला दबाकर हत्या करने व उसे फंदे से लटका देने का मौखिक आरोप लगाया है. फिलहाल उनके द्वारा अब तक इस संबंध में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. उनके द्वारा शव के दाह संस्कार करने के बाद इस संबंध में लिखित शिकायत देने की बात कही गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >