प्रोपर्टी डीलर की हत्या के विरोध में नगरवासियों ने निकाला कैंडल मार्च

patna news: मसौढ़ी. नगर के मेन रोड स्थित मां गारमेंट्स कपड़ा दुकान के मालिक जगदीश प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार उर्फ छोटन यादव की शनिवार को शहर के बीच बाजार में गोलीमार कर हत्या कर के विरोध में कैंडल मार्च निकाला.

मसौढ़ी. नगर के मेन रोड स्थित मां गारमेंट्स कपड़ा दुकान के मालिक जगदीश प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार उर्फ छोटन यादव की शनिवार को शहर के बीच बाजार में गोलीमार कर हत्या कर दिये जाने की घटना से आक्रोशित स्थानीय जन प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व बाजार के दुकानदारों ने रविवार की शाम जिला पार्षद प्रतिनिधि किरी यादव के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की.

उक्त कैंडल मार्च कर्पूरी चौक से शुरू होकर मेन रोड से स्टेशन रोड होते हुए तारेगना स्टेशन पहुंची जहां बाद में शोकसभा कर दिवंगत छोटन यादव को श्रद्धांजलि दी गयी.

मौके पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि शंभू सिंह, वार्ड पार्षद राकेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि गुलाब कुमार, मुकेश कुमार, पीएनबी के शाखा प्रबंधक संतोष कुमार, संजीव कुमार सुमन, छोटू एराकी, मो मासूद राजा, उदय चंद्रवंशी, ध्रुव सिंह, सनोज कुमार, अशोक कुमार धनरुआ के राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव, अनिल कुमार मिट्ठू, दीपक शर्मा आदि मौजूद थे.

चाचा ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

मसौढ़ी. शनिवार को जहानाबाद रोड स्थित पुरानी बिजली ऑफिस के पास एक होटल के नजदीक व्यवसायी जगदीश प्रसाद के पुत्र मुकेश कुमार उर्फ छोटन की हत्या को लेकर रविवार को उसके बड़े चाचा पूरनचक निवासी अशोक यादव ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस बीच पुलिस ने एक दो दिन में पूरे मामले का खुलासा कर देने का दावा किया है. थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सीसीटीवी से मिले फुटेज सुराग से आरोपितों की पहचान कर ली गयी है और तकनीकी अनुसंधान से उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि फिलहाल कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मृतक मुकेश अपनी हत्या होने से पूर्व किसी से मोबाइल पर बातचीत कर रहा था. पुलिस को उस शख्स की भी तलाश है जिससे मुकेश उस वक्त मोबाइल पर बातचीत कर रहा था. उन्होंने घटना के कारण की बाबत बताया कि पुरानी रंजिश में मुकेश की हत्या की गयी है.

हत्या के विरोध में व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी

उधर व्यवसायी पुत्र मुकेश की हत्या के विरोध में रविवार को व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद रखी. इस दौरान कुछ व्यवसायी रविवार की सुबह घूम-घूम कर दुकानदारों से अपनी दुकानें बंद रखने का आग्रह कर रहे थे. इस कारण रविवार को स्टेशन रोड और मेन रोड की दुकानें बंद रहीं. हालांकि दोपहर बाद दुकान खुल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >