NEET Paper Leak मामले में CBI ने दो लोगों को किया गिरफ्तार, पटना में जांच एजेंसी का बड़ा एक्शन

नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने पटना से मनीष प्रकाश को गिरफ्तार किया है. पेपर लीक मामले में ये पहली गिरफ्तारी सीबीआई ने की है.

NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है. सीबीआई ने इस मामले में दो लोगों को (मनीष और अशुतोष) गिरफ्तार किया है. एजेंसी सूत्रों ने बताया कि इसी मनीष प्रकाश ने पटना के लर्न एंड प्ले स्कूल में कमरा बुक करवाया था. बता दें कि इसी स्कूल में कई अभ्यर्थियों को नीट प्रश्न-पत्र के उत्तर रटवाए गए थे. इओयू ने भी मनीष प्रकाश से इस मामले में पूछताछ की थी.

नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तारी

सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने मनीष प्रकाश और आशुतोष को सीबीआई ने पटना से अरेस्ट किया है. जांच एजेंसी के सूत्र बताते हैं कि मनीष प्रकाश ही वह शख्स है जिसने पटना के लर्न एंड प्ले स्कूल में कमरा बुक कराया था. बताते चलें कि नीट 2024 की परीक्षा 5 मई 2024 को पूरे देश में एक साथ आयोजित की गयी थी. पटना के विभिन्न विद्यालयों में भी परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. वहीं परीक्षा से पहले इस स्कूल में कई अभ्यर्थियों को जुटाकर नीट का पेपर उपलब्ध कराया गया था और प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे.

ALSO READ: चिंटू और मुकेश से NEET Paper Leak का राज उगलवाएगी CBI, बिहार के संजीव मुखिया ने सौंपा था ये काम…

दो आरोपितों को सीबीआई ने रिमांड पर लिया

पेपर लीक मामले में डेढ दर्जन आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है. इस मामले की जांच बिहार में आर्थिक अपराध इकाई कर रही थी. वहीं सीबीआई के पास अब जांच गयी है तो इसमें जांच एजेंसी की कार्रवाई भी अब तेज हो चुकी है. बिहार के संजीव मुखिया की तलाश भी सीबीआई को है जिसकी इस पेपर लीक कांड में बड़ी भूमिका सामने आयी है. वहीं संजीव मुखिया के दो करीबी चिंटू और मुकेश को भी सीबीआई ने रिमांड पर पूछताछ के लिए लिया है.

अहम जानकारी उगल सकते हैं आरोपित

सीबीआई पूछताछ के दौरान चिंटू और मुकेश से अहम जानकारी जुटा सकती है. चिंटू के बारे में जानकारी सामने आयी है कि संजीव मुखिया ने प्रश्न-पत्र को बिहार में सप्लाई करने की जिम्मेवारी दी थी. पटना के स्कूल में जिन अभ्यर्थियों को उत्तर रटवाया गया था उनके लिए प्रश्न-पत्र की दर्जन भर कॉपी भी चिंटू ने ही प्रिंट करवायी थी. वहीं मनीष प्रकाश की इस पेपर लीक कांड में बड़ी भूमिका देखी जा रही है. सीबीआई ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >