महागठबंधन: 21 सदस्यीय को-ऑर्डिनेशन कमेटी बनी

महागठबंधन की गुरुवार की बैठक में 21 सदस्यीय समन्वय समिति के नाम पर फैसला हुआ. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में बनी समन्वय समिति में सबसे अधिक पांच राजद के सदस्य होंगे.

संवाददाता,पटना

महागठबंधन की गुरुवार की बैठक में 21 सदस्यीय समन्वय समिति के नाम पर फैसला हुआ. तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में बनी समन्वय समिति में सबसे अधिक पांच राजद के सदस्य होंगे. कुल 21 सदस्यों में राजद के पांच के अलावा, कांग्रेस के चार, जबकि वामदलों और वीआइपी से तीन-तीन सदस्य शामिल होंगे. गुरुवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में तेजस्वी यादव भी शामिल हुए. यह फैसला हुआ कि चार मई को महागठबंधन की तीसरी बैठक होगी. इसमें सभी घटक दलों के सभी सांसद, सभी विधायक एवं एमएलसी, जिलाध्यक्ष व महासचिव शामिल होंगे. नवगठित समन्वय समिति जल्द ही चुनाव अभियान समिति, चुनाव घोषणा पत्र समिति और मीडिया व इंटरनेट मीडिया समिति का गठन करेगी. इसके सदस्यों का चयन भी जल्द ही होगा.

समिति में सबसे अधिक सदस्य राजद के

इधर, राजद समन्वय समिति के नाम तय हुए हैं, उनमें राजद के तेजस्वी यादव, अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद संजय यादव, आलोक मेहता और रणविजय साहू को शामिल किया गया है. वहीं, कांग्रेस से चार सदस्यों में बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधानमंडल में नेता डाॅ शकील अहमद खान और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ मदन मोहन झा को समन्वय समिति में शामिल किया गया है. वामदलों में भाकपा माले से तीन सदस्यों में सांसद राजाराम सिंह, प्रदेश सचिव कुणाल और धीरेंद्र झा के नाम तय किये गये. सीपीएम के तीन सदस्यों में ललन चौधरी, अजय कुमार और अवधेश कुमार, सीपीआइ से राम नरेश पांडेय, राम बाबू कुमार और अजय कुमार सिंह समन्वय समिति के सदस्य बनाये गये हैं. वहीं वीआइपी के तीन सदस्यों में अध्यक्ष मुकेश सहनी, बाल गोविंद बिंद और पप्पू चौहान के नाम हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >