पटना : उपकारा में लगा बंदी दरबार, एसडीओ ने सुनी बंदियों की समस्याएं, दिए कई निर्देश

मसौढ़ी अनुमंडल मुख्यालय स्थित उपकारा में बंदी दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसडीओ धनराज कुमार ने की. इस दौरान बंदियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर एसडीओ ने त्वरित समाधान के निर्देश दिए.

Patna News : मसौढ़ी अनुमंडल मुख्यालय स्थित उपकारा में बंदी दरबार का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता एसडीओ धनराज कुमार ने की. मौके पर उपकारा उपाधीक्षक गौतम कुमार समेत उपकारा के अधिकारी व कर्मी मौजूद थे. बंदी दरबार में एसडीओ ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं.

इस दौरान बंदियों ने भोजन, स्वास्थ्य सुविधाओं, परिजनों से मुलाकात, विधिक सहायता समेत उपकारा की अन्य व्यवस्थाओं से संबंधित समस्याएं रखीं. एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों से समस्याओं के संबंध में जानकारी ली और उनके शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए.

जरूरतमंद बंदियों को मिलेगी निःशुल्क विधिक सहायता

एसडीओ ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देते हुए कहा कि जरूरतमंद बंदियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में बंदी उपकारा प्रशासन के माध्यम से अपनी बात संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं.

साफ-सफाई और भोजन की गुणवत्ता पर जोर

एसडीओ ने उपकारा प्रशासन को साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और स्वास्थ्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. साथ ही बंदियों के साथ नियमानुसार मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा.

समस्याओं का नियमानुसार होगा समाधान

उपकारा उपाधीक्षक गौतम कुमार ने कहा कि बंदी दरबार का उद्देश्य बंदियों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करना है. मौके पर सहायक अधीक्षक आदित्य कुमार, डॉ. विवेक कुमार सिंह समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >