कैंपस : एएन कॉलेज में लोक प्रशासन विभाग की पत्रिका का प्राचार्य ने किया विमोचन

एएन कॉलेज स्नातकोत्तर लोक प्रशासन विभाग की ओर से पहली छह मासिक पत्रिका ‘संकलन’ का लोकार्पण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने किया

संवाददाता, पटना एएन कॉलेज स्नातकोत्तर लोक प्रशासन विभाग की ओर से पहली छह मासिक पत्रिका ‘संकलन’ का लोकार्पण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रवीण कुमार ने किया. प्रवीण कुमार ने पत्रिका के प्रकाशन पर शुभकामनाएं दीं. विभागाध्यक्ष डॉ कविता राज ने बताया कि विभाग की पहली पत्रिका में साल भर की गतिविधियों के साथ ही लेख- आलेख, सिविल सेवा की परीक्षा में अंतिम रूप से उत्तीर्ण हुए छात्र और खेल, कला आदि में सफलता प्राप्त कर विभाग एवं कॉलेज का नाम रौशन करने वाले छात्रों को इसमें प्रकाशित किया गया है. विमोचन के अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ कविता राज, विभाग की विशिष्ट अतिथि व्याख्याता प्रो कविता श्रीवास्तव व विभाग के छात्र प्रत्युष, जुली, सोनम, सुमन,आनंद, सुधा और अन्य लोग उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >