कैंपस : मगध महिला कॉलेज : 10 अगस्त तक छात्राएं हॉस्टल में ले सकती हैं नामांकन

मगध महिला कॉलेज में जहां एक ओर नये सत्र की शुरुआत हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर से हॉस्टल नामांकन को लेकर दूसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है

संवाददाता, पटना मगध महिला कॉलेज में जहां एक ओर नये सत्र की शुरुआत हो चुकी है. वहीं दूसरी ओर से हॉस्टल नामांकन को लेकर दूसरी लिस्ट जारी कर दी गयी है. इस लिस्ट में महिमा छात्रावास में 27 और वैदेही छात्रावास के लिए 10 छात्राओं का चयन किया गया है. कुल मिलाकर बची हुई सीटों पर 37 छात्राओं का नामांकन लिया जायेगा. छात्राएं नामांकन वाले दिन हॉस्टल और मेस का फीस पेमेंट करेंगी. साथ ही डॉक्यूमेंट्स के साथ अपने अभिभावक और लोकल गार्जियन के साथ उपस्थित होंगी. छात्राओं को 10 अगस्त तक अपना नामांकन ले लेना होगा. बाकी जानकारी छात्राएं कॉलेज के वेबसाइट से ले सकती हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >