संवाददाता, पटना
कला एवं शिल्प महाविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र विश्वजीत कुमार ने परंपरा से टेक्नोलॉजी तक एआइ विषय पर व्याख्यान आयोजित किया. इस अवसर पर विद्यार्थियों को फैशन और फोटोग्राफी के क्षेत्र में आये बदलाव और नवीनतम तकनीक के महत्व को बताया गया. व्याख्यान में विश्वजीत ने व्यावहारिक कला के इतिहास से उसके आधुनिकीकरण के बीच के सफर के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया. द्विपक्षीय कम्युनिकेशन के द्वारा छात्रों को अप्लाइड आर्ट्स के पारंपरिक और आधुनिक कला कौशल व आज का चर्चित विषय एआइ के चैलेंज व भविष्य पर चर्चा की. महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो राखी ने अतिथि के स्वागत करते हुये कहा कि नयी तकनीक को जानने और समझने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम के संयोजक शशि रंजन प्रकाश, मजहर इलाही, डॉ अजय कुमार पांडेय उपस्थित रहे. विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को काफी पसंद किया और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम की इच्छा जाहिर की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
