Chirag Paswan Ashirwad Yatra: Ram Vilas Paswan के कर्मभूमि हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान, कहा- 'चाचा पशुपति पारस को भी आना चाहिए'

लोक जनशक्ति पार्टी(Ljp) में हुई टूट के बाद चिराग पासवान और पशुपति पारस दोनों लोजपा(Lojpa) में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं. वहीं आशीर्वाद यात्रा से पहले पटना पहुंचे चिराग ने धरना भी दिया. दरअसल, चिराग पासवान को अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने नहीं दिया गया.. चिराग पासवान(Chirag Paswan) के आशीर्वाद यात्रा(Ashirwad yatra) और लोजपा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए आप बने रहें Prabhatkahabar.com के साथ.

Live Updates
6:17 PM. 5 Jul 21 6:17 PM. 5 Jul

पशुपति पारस बोले

लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती को लेकर सोमवार को पारस गुट की ओर से पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान रामविलास पासवान के भाई व सांसद पशुपति कुमार पारस ने कहा कि इन दिनों एक माह से पार्टी के अंदर जो भी घटनाएं हुई हैं, मैंने जो भी राजनीतिक फैसले लिए हैं, यह सिर्फ स्वर्गीय रामविलास पासवान की आत्मा के शांति के लिए था.

6:17 PM. 5 Jul 21 6:17 PM. 5 Jul

चिराग पहुंचे हाजीपुर

लोजपा सांसद चिराग पासवान राम विलास पासवान के कर्मभूमि हाजीपुर पहुंच गए हैं. उन्होंने यहां पर कहा कि अपेक्षा से अधिक जन समर्थन मिला है. उन्होंने कहा कि चाचा पशुपति पारस को भी यहां आना चाहिए.

6:17 PM. 5 Jul 21 6:17 PM. 5 Jul

बिहार में नहीं है राजनीतिक कार्यक्रमों की इजाजत

बताते चलें कि बिहार में कोरोनावायरस की वजह से किसी भी तरह की राजनीतिक कार्यक्रमों की इजाजत नहीं है. ऐसे में माना जा रहा है कि चिराग पासवान के आशीर्वाद यात्रा के खिलाफ प्रशासन एक्शन ले सकती.

6:17 PM. 5 Jul 21 6:17 PM. 5 Jul

चिराग को रोका गया

बिहार पहुंचे चिराग पासवान को हाईकोर्ट स्थित अंबेडकर मूर्ति के पास जाने से रोक दिया गया. वहीं रोके जाने पर चिराग पासवान ने कहा कि मुझे आशीर्वाद लेने से रोका जा सकता है, लेकिन उनके विचारों पर चलने से रोका नहीं जा सकता है.

6:17 PM. 5 Jul 21 6:17 PM. 5 Jul

चिराग पर चंदन का वार

चिराग पासवान की आशीर्वाद यात्रा पर लोजपा के बागी सांसद चंदन सिंह ने अटैक किया है. मीडिया से बात करते हुए चंदन सिंह ने कहा कि घोड़ा पर घूमने से वोट नहीं मिलने वाला है. वोट पाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

रामविलास पासवान के तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे चिराग

हाजीपुर में रामविलास पासवान के तैल चित्र पर चिराग श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे. जिसके बाद श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा.इस कार्यक्रम में जिला से हजारों लोजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पटना से सुल्तानपुर गांव जाएंगे चिराग

चिराग पटना से सुल्तानपुर गांव के लिए रवाना होंगे. वहां दीना पासवान के घर के बाहर अपने पिता की जयंती मनाएंगे.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

तेेजस्वी याादव ने दी श्रद्धांजलि

तेेजस्वी याादव ने राजद के रजत जयंती समारोह मेेंं अपने संबोधन से पहले रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दिया.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पटना एयरपोर्ट पर चिराग का जोरदार स्वागत

चिराग पासवाान के पटना पहुंचते ही उनके समर्थकों नेे उन्हें घेर लिया. एयरपोर्ट पर समर्थकों के हूजूम को देख चिराग के चेहरे पर खुशी दिखी.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पटना पहंंचे चिराग पासवान 

चिराग पासवान अपनी आशीर्वाद यात्रा के लिए बिहार पहुंच गये हैंं. पटना एयरपोर्ट पर समर्थकों का हूजूम जमा हुआ है. चिराग पासवान के स्वागत के लिए चिराग खेमे के समर्थक पटना में भारी संख्या में मौजूद हैं.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पटना पहुंचकर चिराग का कार्यक्रम

चिराग पटना हाईकोर्ट के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. उसके बाद वैशाली जिले के जढ़ुआ में बरैय टोला के जगदम्बा स्थान में बाबा चौहरमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. इसके बाद चिराग सुल्तानपुर गांव के लिए रवाना होंगे.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पारस गुट लोजपा दफ्तर में मना रहा जयंती 

चिराग गुट एक तरफ आशीर्वाद यात्रा की तैयारी में है वहीं पारस गुट आज पटना के लोजपा दफ्तर में पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती मना रहा है. इस दौरान कई समर्थक वहां मौजूद हैं.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

मदन मोहन झा ने श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस के नेता मदन मोहन झा ने रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हेंं श्रद्धांजलि दी है.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

चिराग के आगमन की तैयारी

चिराग के आगमन को लेकर तोरण द्वार, बैनर, पोस्टर, होर्डिंग पूरे पटना शहर में लगाये गये हैं. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को चिराग के श्रीकृष्णापुरी आवास पर चिराग गुट के बिहार प्रदेश संगठन मंत्री संजय सिंह की मौजूदगी में बैठक की गयी. बैठक में कृष्ण सिंह कल्लू, वेद प्रकाश पांडेय सहित अन्य लोग मौजूद थे.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

लालू प्रसाद यादव ने श्रद्धांजलि दी

रामविलास पासवान की जयंती पर आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने श्रद्धांजलि दी है. राजद के 25वें स्थापना दिवस समारोह का उद्धाटन लालू यादव ने दिल्ली से दिया. रजत जयंती समारोह के शुरूआत से पहले रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी गयी.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

साढ़े 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर आयेंगे चिराग पासवान

चिराग पासवान आज साढ़े 11 बजे पटना एयरपोर्ट पर आयेंगे. वहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी है. वहां से आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत होगी. चिराग पासवान का काफिला सड़क मार्ग से हाजीपुर पहुंचेगा.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

ये यात्रा मेरी संतुष्टि के लिए: चिराग पासवान

आज हाजीपुर से मैं ‘आशीर्वाद यात्रा’ की शुरुआत कर रहा हूं. ये यात्रा बिहार के हर ज़िले से होती हुई गुजरेगी.इसका एक ही लक्ष्य है, सबके पास जाना और आशीर्वाद लेना. मुझे किसी को ताकत दिखाने की जरूरत नहीं है. ये यात्रा मैं अपनी संतुष्टि के लिए निकाल रहा हूं: चिराग पासवान

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

चिराग की मांं रीना पासवान ने पुस्तक का लोकार्पण किया

राम विलास पासवान के जन्म दिवस के अवसर पर चिराग की मांं रीना पासवान ने एक पुस्तक का लोकार्पण किया. पुस्तक का नाम” राम विलास पासवान-संकल्प साहस और संघर्ष” है जिसे वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव ने लिखा है.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

भारी संख्या में चिराग पासवान के समर्थक एयरपोर्ट निकले

चिराग पासवान के समर्थक भारी संख्या में एयरपोर्ट के लिए निकल चुके हैं. समर्थकों ने बताया कि अभी पटना एयरपोर्ट जाएंगे और वहां से आशीर्वाद यात्रा के लिए रवाना होंगे. आज पटना की सड़कों पर चिराग गुट के समर्थक भरे दिख रहे हैं.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

भावुुक हुए चिराग, कहा- शेर का बेटा हूं, कभी नहीं डरूंगा

लोजपा नेता चिराग पासवान अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान की जयंती पर मीडिया को संबोधित करने के दौरान भावुक हो गये. उन्होंने कहा कि, “मैं एक शेर का बेटा हूं, कभी नहीं डरूंगा, चाहे लोग हमें कितना भी तोड़ने की कोशिश करें…”. चिराग ने कहा कि पापा के तरह मैं भी लडूंगा और जीत भी हमारी ही होगी.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पीएम मोदी ने रामविलास पासवान को किया याद 

रामविलास पासवान की जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें याद किया. पीएम मोदी ने उन्हें अपना मित्र व देश का सबसे अनुभवी सांसदों और प्रशासकों में से एक बताया. पीएम मोदी ने लिखा कि जन सेवा और दलितों को सशक्त बनाने में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

चिराग ने पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया

रामविलास पासवान की जयंती पर आज उनके बेटे चिराग पासवान ने दिल्ली आवास में अपने पिता की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया. इस दौरान उनके परिवार व साथी मौजूद रहे.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

जदयू ने रामविलास पासवान को किया याद

रामविलास पासवान की जयंती पर जदयू ने उन्हें याद करते हुए ट्वीट किया है.पूर्व केन्द्रीय मंत्री को जदयू ने दलितों-शोषितों के लिए आजीवन संघर्ष करने वाला प्रख्यात राजनेता बताकर उनकी जयंती पर नमन किया है.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

बिहार में सियासी गरमाहट

बिहार में रामविलास पासवान की जन्म जयंती पर सियासत गरमायी हुइ है. आज 5 जुलाई को राजद अपने स्थापना दिवस के 25वें साल पर रजत जयंती समारोह भी मना रहा है. इस दौरान राजद कार्यकर्ता हर जगह कार्यक्रम करते दिख रहे हैं.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

चिराग गुट की तैयाारी

आज 5 जुलाई को होनेवाले आशीर्वाद यात्रा की तैयारी के लिए लोजपा के चिराग गुट ने चिराग पासवान के पटना आवास पर बैठक आयोजित की थी.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

लाेजपा नेता सौरभ सिंह की अपील 

लाेजपा नेता सौरभ सिंह नेे युवाओं सेे अपील की है. उन्होंंने कहा है कि सभी युवा साथी ज्यादा से ज्यादा संख्या में ‘आशीर्वाद यात्रा’ के भागीदार बने और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी के कंधों को मजबूत करने का काम करें.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

चिराग पासवान का ट्वीट

रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने उनकी तस्वीर लगाते हुए भावुक ट्वीट किया है.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पूरे शहर में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगेे

पारस गुट के कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है. कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा को लेकर रविवार को बैठक हुई. बैठक में सूरजभान सिंह, विशेश्वर सिंह, अंबिका प्रसाद बीनू, ललन चंद्रवंशी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पटना एयरपोर्ट से हाजीपुर तक चिराग गुट का दिखेगा दम

चिराग गुट की ओर से आशीर्वाद यात्रा पटना एयरपोर्ट से शुरू होगी, जो हाजीपुर तक जायेगी. कार्यक्रम का नेतृत्व चिराग पासवान करेंगे.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पारस गुट का प्रदेश कार्यालय में आयोजन

पारस गुट की ओर से सोमवार को लोजपा के प्रदेश कार्यालय में सुबह 11 बजे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पारस स्वयं वहां मौजूद रह कर कार्यक्रम का संपादन करेंगे.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

पटना में शक्ति प्रदर्शन

चिराग पासवान लोजपा में उभरे विवाद के बाद पहली बार पटना आयेंगे. चाचा और भतीजा दोनों ही सोमवार को स्वर्गीय रामविलास पासवान की जयंती के बहाने पटना में शक्ति प्रदर्शन करेंगे.

2:51 PM. 5 Jul 21 2:51 PM. 5 Jul

21 दिन बाद सड़क पर दिखेगा विवाद

बीते दिनों 13 जून को लोजपा के दो फाड़ होने के 21 दिन बाद सोमवार को पहली बार चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजा चिराग पासवान के बीच का विवाद सड़क पर दिखेगा.

7:29 AM. 5 Jul 21 7:29 AM. 5 Jul

साढ़े 11 बजे पटना एयरपोर्ट आएंगे चिराग

चिराग पासवान आज साढ़े 11 बजे पटना एयरपोर्ट आएंगे. यहां भारी संख्या में उनके समर्थकों के मौजूद रहने का दावा किया जा रहा है. वहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी है.जबकि एयरपोर्ट रोड पर स्थित लोजपा के प्रदेश कार्यालय में पारस दिन के 11 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे.कार्यक्रम को लेकर पूरे शहर में होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाने का काम पूरा कर लिया गया है. आज पटना के एयरपोर्ट रोड पर दोनों खेमे का शक्ति प्रदर्शन दिखेगा.

7:29 AM. 5 Jul 21 7:29 AM. 5 Jul

Posted By: Thakur Shaktilochan

मुख्य बातें

लोक जनशक्ति पार्टी(Ljp) में हुई टूट के बाद चिराग पासवान और पशुपति पारस दोनों लोजपा(Lojpa) में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं. लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान की जयंती के अवसर पर चिराग पासवान आशीर्वाद यात्रा शुरू कर रहे हैं. वहीं आशीर्वाद यात्रा से पहले पटना पहुंचे चिराग ने धरना भी दिया. दरअसल, चिराग पासवान को अंबेडकर मूर्ति पर माल्यार्पण करने नहीं दिया गया.. चिराग पासवान(Chirag Paswan) के आशीर्वाद यात्रा(Ashirwad yatra) और लोजपा से जुड़ी तमाम खबरों के लिए आप बने रहें Prabhatkahabar.com के साथ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >