Unlock 1 : बिहार में घर से बाहर निकलने पर सभी का मास्क पहनना अनिवार्य : सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि 4 फेज के लाॅकडाउन के बाद अनलाॅक डाउन-1 में बाजार, दुकानें, परिवहन आदि को खोल दिया गया है, ऐसे में और ज्यादा एहतियात व सतर्कतता बरतने की जरूरत है. राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलने, सार्वजनिक स्थानों व परिवहन आदि के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है.

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि 4 फेज के लाॅकडाउन के बाद अनलाॅक डाउन-1 में बाजार, दुकानें, परिवहन आदि को खोल दिया गया है, ऐसे में और ज्यादा एहतियात व सतर्कतता बरतने की जरूरत है. राज्य सरकार ने घर से बाहर निकलने, सार्वजनिक स्थानों व परिवहन आदि के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. ऐसे में पंचायतें पंचम राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रावधानित 160 करोड़ रुपये की राशि से सभी ग्रामीण परिवारों को एक साबुन व 4 मास्क उपलब्ध कराएं. करीब 20 दिन पहले निर्गत आदेश के बावजूद अब तक सभी ग्रामीण परिवारों को साबुन व मास्क उपलब्ध नहीं कराया जा सका है.

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि सभी पंचायतों के मुखिया से अपील करते हुए कहा कि प्रदत राशि का सदुपयोग करते हुए प्रत्येक ग्रामीण परिवार के लिए अधिकतम 20-20 रुपये कीमत की एक साबुन व 4 मास्क अधिकतम 100 रुपये खर्च कर वितरण वार्ड सदस्यों के माध्यम से सुनिश्चित करें और इसका पंजी भी संधारित कराएं. मास्क की खरीद के लिए जीविका समूह व खादी भंडार को प्राथमिकता दें और यदि पर्याप्त संख्या में मास्क उपलब्ध नहीं हो तो स्थानीय स्तर पर सूती कपड़े का मास्क तैयार करायें. सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर दंड का प्रावधान है, इसके लिए सभी को जागरूक करें.

उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि ब्लाॅक कोरेंटिन सेंटरों में 12.71 लाख लोगों ने निबंधन कराया है जिसमें से 8 लाख लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. इन सभी लोगों के लिए मास्क पहनना और ज्यादा जरूरी है. जिनके पास अभी मास्क उपलब्ध नहीं है वे गमछा, रूमाल व तौलिया आदि से अपना मुंह ढकें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Samir Kumar

More than 15 years of professional experience in the field of media industry after M.A. in Journalism From MCRPV Noida in 2005

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >