आईजीआईएमएस में 20 हजार में शुरू हुई लिवर प्रेशर जांच, सरकारी अस्पताल में पहली बार मिलेगी एचवीपीजी सुविधा

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) पटना में लिवर रोगों के इलाज के लिए एचवीपीजी तकनीक की शुरुआत हुई है. यह अत्याधुनिक तकनीक लिवर के दबाव का सटीक आकलन कर इलाज को अधिक प्रभावी बनाएगी. सरकारी अस्पताल में यह सुविधा पहली बार शुरू हुई है, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है.

Patna News : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) में लिवर रोगों के इलाज के लिए आधुनिक हेपेटिक वेनस प्रेशर ग्रेडिएंट (एचवीपीजी) तकनीक की शुरुआत कर दी गई है. इस तकनीक के जरिए अब मरीज के लिवर के भीतर के दबाव का सटीक आकलन कर दवाओं की मात्रा तय की जाएगी, जिससे इलाज अधिक प्रभावी और सुरक्षित होगा. संस्थान में इस प्रक्रिया का खर्च करीब 20 हजार रुपये रखा गया है, जबकि निजी अस्पतालों में इसी जांच और प्रक्रिया पर डेढ़ से दो लाख रुपये तक खर्च आता है.

आईजीआईएमएस के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी और जनरल मेडिसिन विभाग ने इस तकनीक का सफल प्रशिक्षण पूरा करने के बाद इसे नियमित सेवा के रूप में शुरू कर दिया है. शुरुआती चरण में दो गंभीर लिवर रोगियों पर इसका सफल परीक्षण किया गया, जिसके बाद अब सभी जरूरतमंद मरीजों को यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

सरकारी अस्पताल में पहली बार शुरू हुई सुविधा

आईजीआईएमएस पटना का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जहां एचवीपीजी जांच और उपचार की सुविधा शुरू हुई है. इससे पहले मरीजों को इस जांच के लिए दिल्ली, अन्य महानगरों या पटना के निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था.

दो मरीजों पर सफल रहा प्रयोग

संस्थान में पटना निवासी 40 और 45 वर्ष के दो मरीजों पर इस तकनीक का सफल उपयोग किया गया. दोनों मरीज पीलिया, पेट में पानी भरने (एसाइटिस) और खून की उल्टी जैसी गंभीर समस्याओं से पीड़ित थे. लंबे समय तक अत्यधिक शराब सेवन के कारण उनका लिवर गंभीर रूप से प्रभावित हो चुका था. गैस्ट्रो विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा की देखरेख में दोनों का सफल इलाज किया गया.

जांच से तय होगी इलाज की सही दिशा

गैस्ट्रो विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार झा ने बताया कि एचवीपीजी तकनीक लिवर सिरोसिस, पोर्टल हाइपरटेंशन और बार-बार खून की उल्टी जैसी समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए बेहद उपयोगी है. इस जांच से यह पता लगाया जा सकेगा कि मरीज को केवल दवाओं से लाभ मिलेगा या भविष्य में लिवर ट्रांसप्लांट जैसी जटिल प्रक्रिया की आवश्यकता पड़ सकती है. इससे मरीजों का उपचार अधिक वैज्ञानिक और सटीक तरीके से किया जा सकेगा.



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >