पुनपुन में बाढ़ का पानी उतरा, एक सप्ताह बाद स्कूल पहुंचे बच्चे; 34 सरकारी स्कूलों में लौटी रौनक

पुनपुन नदी का जलस्तर घटने के बाद बाढ़ प्रभावित इलाके में जनजीवन सामान्य होने लगा है. 51 सरकारी स्कूलों में से 34 में पढ़ाई शुरू हो गई है, जिससे बच्चों की चहल-पहल लौट आई है. हालांकि, 17 स्कूलों में अभी भी पानी जमा है.

पुनपुन नदी का जलस्तर घटने के बाद बाढ़ प्रभावित पुनपुन प्रखंड में जनजीवन सामान्य होने लगा है. बाढ़ के कारण बंद किये गये 51 सरकारी स्कूलों में से 34 में गुरुवार और शुक्रवार से पठन-पाठन शुरू हो गया. करीब एक सप्ताह बाद बच्चे बस्ता लेकर स्कूल पहुंचे तो विद्यालयों में फिर से चहल-पहल शुरू हो गयी.

प्रखंड शिक्षा विभाग के अनुसार, बाढ़ के दौरान इन स्कूलों में पानी घुस जाने के कारण 3 सितंबर से पठन-पाठन बंद था. अब पानी निकलने के बाद संबंधित विद्यालयों को साफ-सफाई कर खोलने का निर्देश दिया गया है.

17 स्कूलों में अब भी जमा है पानी

बाढ़ का पानी निकलने के बाद 34 विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो गयी है, लेकिन 17 स्कूलों के परिसर और कक्षाओं में अब भी पानी जमा है. सुरक्षा के मद्देनजर इन विद्यालयों को फिलहाल बंद रखा गया है. इन स्कूलों में पानी पूरी तरह निकलने और आवश्यक साफ-सफाई के बाद ही पठन-पाठन शुरू होने की उम्मीद है.

जलस्तर घटने के साथ स्कूल खोलने का निर्देश

बीईओ सुजीत कुमार ने बताया कि जलस्तर घटने के साथ विद्यालयों को खोलने का निर्देश दिया जा रहा है. संबंधित स्कूलों में साफ-सफाई के बाद पठन-पाठन शुरू कराया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >