विवि और अंगीभूत कॉलेजों में लाइब्रेरियन की होगी नियुक्ति

राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं उनके अंगीभूत कॉलेजों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जायेगी.साथ ही लाइब्रेरी साइंस के शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की जायेगी.

संवाददाता,पटना राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं उनके अंगीभूत कॉलेजों में लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जायेगी.साथ ही लाइब्रेरी साइंस के शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति की जायेगी. इन दोनों केू लिए पद सृजित किये जायेंगे. इस संदर्भ में राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल चोंग्थू ने शिक्षा विभाग के सचिव को एक आधिकारिक पत्र लिखा है. जानकारी के अनुसार शिक्षा सचिव अजय कुमार यादव पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य हैं. उन्हें इस आशय का पत्र लिख कर आग्रह किया गया है कि विषयगत मामले में नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाये. इससे पहले राजभवन ने विभिन्न विश्वविद्यालयों से विभिन्न विषयों के रिक्त पदों की जानकारी भी मांगी है. विश्वविद्यालयों से जानकारी आने के बाद रिक्त पदों की समूची जानकारी शिक्षा विभाग भेजी जायेगी. यहां से रोस्टर क्लियरेंस कराने के बाद विश्वविद्यालयों में शिक्षक पद पद पर सभी नियुक्तियों की अनुशंसा के लिए बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग को भेजा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >