शुभम यादव गोलीकांड का शूटर गिरफ्तार, पांच गोली व एक पिस्टल बरामद

पटना के रामकृष्ण नगर में जमीन कारोबारी शुभम यादव पर गोली चलाने वाले शूटर मिथुन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुपारी देने वाले की तलाश जारी है।

Shubham Yadav Murder Case : रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के ज्योतिषी नगर में दो सप्ताह पूर्व जमीन कारोबारी शुभम यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. घटना की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर गोलीबारी में शामिल तीन शूटरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान नौबतपुर थाना क्षेत्र के बेलूरा रामपुर निवासी मिथुन कुमार के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल, पांच गोलियां, मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है.

सामूहिक दुष्कर्म मामले में भी था वांटेड,

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मिथुन नौबतपुर थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म के मामले में भी वांछित था. घटना के बाद से वह फरार चल रहा था. पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध नौबतपुर थाने में कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं. पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है.

तीन शूटरों ने मिलकर चलायी थी गोली

पूछताछ में मिथुन ने पुलिस को बताया कि शुभम यादव की हत्या के लिए तीन शूटर मौके पर पहुंचे थे. तीनों ने मिलकर शुभम पर गोलियां चलायी थीं. हालांकि गोली लगने के बावजूद शुभम यादव की जान बच गयी. पुलिस गिरफ्तार शूटर से मिली जानकारी के आधार पर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

गांव के ही व्यक्ति ने दी थी सुपारी

पुलिस के अनुसार शुभम यादव की हत्या के लिए उसके ही गांव के एक व्यक्ति ने कथित तौर पर सुपारी दी थी. गिरफ्तार शूटर के बयान के बाद पुलिस ने फरार दो अन्य शूटरों और कथित तौर पर सुपारी देने वाले व्यक्ति की तलाश तेज कर दी है. इनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है.

हत्या की साजिश के पीछे क्या थी वजह, जांच जारी

डीएसपी सदर-दो रंजन कुमार और रामकृष्ण नगर थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि सुपारी देने वाले आरोपित की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि जमीन कारोबारी शुभम यादव की हत्या की साजिश क्यों रची गयी थी और इसके पीछे वास्तविक वजह क्या थी. पुलिस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >