Land For Job Case: लालू-राबड़ी और तेजस्वी के लिये आज का दिन बेहद खास, राउज एवेन्यू कोर्ट ले सकता है बड़ा फैसला

Land For Job Case: लैंड फॉर जॉब केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुना सकती है. ऐसे में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के लिये आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. पेशी के लिये लालू परिवार रविवार को ही दिल्ली पहुंचा.

Land For Job Case: आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव, पूर्व सीएम राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिये आज का दिन बेहद खास माना जा रहा है. लैंड फॉर जॉब केस में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट फैसला सुना सकता है. सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश पर लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सोमवार को कोर्ट में पेश होंगे. इसके लिये लालू परिवार रविवार को ही दिल्ली पहुंचा.

सीट शेयरिंग पर भी हो सकता है एलान

मालूम हो, आज बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की तरफ से सीट शेयरिंग को लेकर एलान भी किया जा सकता है. ऐसे में आज का दिन बड़ा माना जा रहा है. दरअसल, तेजस्वी यादव के अलावा लालू यादव के परिवार के कई सदस्य इस मामले में आरोपित हैं. ऐसे में कोर्ट से आने वाले फैसले पर नजर टिकी हुई है. अगर लालू परिवार आरोपी साबित होता है तो, सियासी भूचाल आ सकता है.

तेजस्वी यादव के लिये आज का दिन खास

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के लिये यह मामला एक राजनीतिक परीक्षा जैसा है. अगर अदालत का फैसला लालू परिवार के पक्ष में आता है, तो यह आरजेडी और महागठबंधन के लिए बड़ी राहत होगी, खासकर ऐसे वक्त में जब बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. हालांकि, अगर फैसला प्रतिकूल रहा, तो विपक्ष खासकर बीजेपी इसे चुनावी मुद्दा बना सकती है.

‘हमने कोई गलत काम नहीं किया है’

हालांकि तेजस्वी लगातार कह��े रहे हैं, ‘हमने कोई गलत काम नहीं किया है, सच्चाई हमारे साथ है. यह केस राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित है.’ आरजेडी खेमे में विश्वास और उम्मीद का माहौल है. यह फैसला न सिर्फ परिवार बल्कि बिहार की राजनीति की दिशा तय करने वाला साबित हो सकता है.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे. सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दायर करते हुए आरोप लगाया था कि रेल मंत्री रहते हुए लालू प्रसाद यादव ने जमीन के बदले नौकरियां दीं, यानी जिन उम्मीदवारों को रेलवे में नौकरी दी गई, उनके परिवारों ने बदले में अपनी जमीन लालू परिवार या उससे जुड़े लोगों के नाम की.

बिहार और झारखंड के लोगों से भी ली गई जमीन

सीबीआई के अनुसार, इस दौरान रेलवे में नौकरी देने के नाम पर बिहार और झारखंड के कई लोगों से जमीन ली गई. इस मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव के साथ कई लोगों पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप लगाए हैं.

Also Read: Bihar Election 2025: एनडीए में सीट बंटवारे की घोषणा के बाद, उपेन्द्र कुशवाहा ने किससे मांगी माफी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >