Land For Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज होगी सुनवाई, लालू-तेजस्वी समेत 9 हैं आरोपी

Land For Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज 16 जनवरी को लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होगी. बता दें कि 23 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई टाल दी गई थी. इस केस में लालू-तेजस्वी समेत 9 लोग आरोपी हैं.

Land For Job Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आज 16 जनवरी को लैंड फॉर जॉब मामले में सुनवाई होगी. बता दें कि 23 दिसंबर को इस मामले में सुनवाई टाल दी गई थी. एक आरोपी पर केस चलाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण सुनवाई टली थी. इससे पहले 30 नवंबर को भी केस में सुनवाई नहीं हो पाई थी. इस केस में लालू परिवार के पांच सदस्य आरोपी हैं. जिसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती और हेमा यादव शामिल हैं.

7 अक्टूबर को मिली थी जमानत

बता दें कि लैंड फॉर जॉब मामले में 7 अक्टूबर 2024 को भी सुनवाई हुई थी. जिसमें लालू परिवार समेत सभी 9 आरोपियों को जमानत दे दी गई थी. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा सभी को 1-1 लाख के निजी मुचलके पर बेल दी गई थी. कोर्ट ने सभी को पासपोर्ट सरेंडर करने के निर्देश दिए थे.

Also Read: दोस्त की सलाह से बदली बिहार के मजदूर की किस्मत, 49 रुपये लगाकर बना करोड़पति

लालू यादव से 10 घंटे से ज्यादा समय तक चली थी पूछताछ

लैंड फॉर जॉब मामले में 20 जनवरी 2024 को ED की दिल्ली और पटना टीम ने लालू और तेजस्वी से 10 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी. सूत्रों के मुताबिक, इस पूछताछ में लालू प्रसाद से 50 से ज्यादा सवाल किए गए थे. उन्होंने ज्यादातर सवालों के जवाब हां या ना में ही दिए थे. पूछताछ के दौरान कई बार लालू झल्ला भी गए थे. वहीं, तेजस्वी से 30 जनवरी को लगभग 10 से 11 घंटे तक पूछताछ की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >