Lalu Yadav : लालू यादव 13 वीं बार बनेंगे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष, हाथ में होगा टिकट और तालमेल का अधिकार

Lalu Yadav: लालू यादव ही राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे. बिहार विधानसभा के चुनाव में पार्टी का सभी निर्णय लालू यादव ही लेंगे. लालू यादव के पास इस बार टिकट बंटवारे से लेकर सभी को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी होगी.

Lalu Yadav, मिथिलेश,पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष लालू प्रसाद एक बार फिर पार्टी की सुप्रीम कमान संभालेंगे. 23 जून को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए वे नामांकन का परचा दाखिल करेंगे. माना जा रहा है कि अध्यक्ष पद के लिए एक ही नामांकन होगा और वे सर्वसम्मत से पांच जून को 13वीं बार राष्ट्रीय परिषद की बैठक में राजद के सुपर पावर के रूप में पार्टी की बागडोर उनके हाथों में होगी.

इन अधिकारों से होंगे लैस

राष्ट्रीय अध्यक्ष का मतलब आगामी विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद ही उम्मीदवारों को टिकट बाटेंगे. यानी उनके दस्तखत से ही पार्टी सिंबल बटेगा. इतना ही नहीं लालू प्रसाद समान विचार धारा वाले दलों के साथ तालमेल को भी अधिकृत होंगे. किस दल के साथ तालमेल करना है और किसे कितनी सीटें मिलनी है, आंतरिक रूप से यह अधिकार राजद में उनके पास ही सुरक्षित रहेगा.

दल के सर्वमान्य नेता

राजद इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरने वाला है. लालू प्रसाद दल के सर्वमान्य नेता रहे हैं. हाल के दिनों में पार्टी और परिवार के भीतर बड़े बेटे तेजप्रताप के बगावती तेवर के बाद लालू प्रसाद ने जहां दल की सुप्रीम कमान अपने हाथों ही सुरक्षित रखा है. वहीं राज्य परिषद की बैठक में यह तय कर दिया कि चुनाव में मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए छोटे बेटे तेजस्वी प्रसाद यादव के सिवाय कोई दूसरा मंजूर नहीं है.

हालांकि पार्टी के भीतर इस बार को लेकर कहीं बगावती सुर नजर नहीं आ रहे, लेकिन हर हाल में तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की बात कह लालू प्रसाद ने सहयोगी कांग्रेस को भी इस बात का संकेत देने की कोशिश की है कि तेजस्वी ही बिहार में महागठबंधन के चेहरे होंगे.

कैसे काम करेंगे इसका संकेत दिया

विधानसभा चुनाव के पूर्व लालू यादव ने अपने पुराने साथी मंगनी लाल मंडल को प्रदेश की बागडोर सौंप यह भी जाहिर कर दिया है कि दल के भीतर के सारे फैसले उनकी सहमति से ली जा रही है. साथ ही पुराने अनुभवी नेताओं को अभी दरकिनार नहीं किया जा सकता. मंगनी लाल मंडल पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर के शागिर्द रहे हैं और पिछड़े-अति पिछड़ा समीकरण के मंजू और अनुभवी माने जाते हैं.

मंगनी लाल मंडल के सहारे लालू प्रसाद और राजद की नजर वोट की लिहाज से भारी भरकम अति पिछड़ा समुदाय पर भी है. 1995 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बैलेट बाक्स से जिन्न निकलने की बात कही थी. 19 जून को हुई राज्य परिषद की बैठक में मंगनी लाल मंडल ने कहा कि वो जिन्न हम ही हैं, यानी अति पिछड़ी जातियां हैं.

इसे भी पढ़ें:  बिहार में स्कूलों का समय बदला, 23 जून से नया टाइम टेबल, जानें कितने बजे शुरू होगी क्लास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >