Lalu Yadav: लालू और तेजस्वी बताएं राजद में जयचंद कौन? मनीष यादव ने तेज प्रताप यादव के पोस्ट पर उठाये सवाल

Lalu Yadav: तेज प्रताप यादव ने एक्स पर लिखा कि मुझे बस माता-पिता का प्यार चाहिए. आप मेरे लिए भगवान से बढ़कर हैं. कुछ जयचंद से बचने की जरूरत है. इसे लेकर जदयू ने निशाना साधा है.

Lalu Yadav: राजद से 6 साल के लिए निष्कासित तेजप्रताप यादव ने रविवार को लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश लिखा. उन्होंने माता-पिता को अपनी दुनिया बताया. तेजप्रताप के पोस्ट पर जदयू का बयान सामने आया है. पार्टी ने कहा कि वैसे तो यह उनके परिवार का अंदरूनी मामला है, लेकिन सवाल यह है कि जयचंद कौन है?

वैसे तो यह पारिवारिक मामला है, लेकिन…

जदयू प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा, “तेजप्रताप ने जो भी पोस्ट किया है, हम उसमें नहीं पड़ना चाहते हैं, क्योंकि यह उनके परिवार का निजी मामला है. यह लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी और तेजप्रताप यादव का अंदरूनी मामला है. लेकिन, सबसे बड़ा सवाल यह है कि उन्होंने ‘जयचंद’ का जिक्र किया और कहा कि जयचंद की वजह से ही उनकी यह हालत है और पार्टी की मौजूदा बुरी हालत भी जयचंद की वजह से ही है. अब सवाल यह है कि जयचंद कौन है?”

जयचंद के बारे में कौन बताएगा

मनीष यादव ने आगे कहा, “जयचंद के बारे में कौन बताएगा? क्या लालू यादव बताएंगे या फिर तेजस्वी या राष्ट्रीय जनता दल बताएगी? जयचंद के मामले में बयान कब आएगा? मैं पूछना चाहता हूं कि जब तेजप्रताप यादव पर कार्रवाई पोस्ट के माध्यम से हुई है तो उन्हें जयचंद पर भी बयान देना चाहिए. लालू परिवार को बताना चाहिए कि यह जयचंद कौन है?”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तेज ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा

तेजप्रताप यादव ने रविवार को एक्स पर लिखा, “मेरे प्यारे मम्मी पापा… मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है. भगवान से बढ़कर हैं आप और आपका दिया कोई भी आदेश. आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास. मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए, ना कि कुछ और. पापा, आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग. बस, मम्मी पापा, आप दोनों स्वस्थ और खुश रहें हमेशा.”

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 18 जिलों में अगले 24 घंटे होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >