Lalu Family: लालू-राबड़ी इस आलीशान बंगले में हो सकते हैं शिफ्ट! 8 बेडरूम, मल्टी व्हीकल पार्किंग, डाइनिंग हॉल के साथ ऐसी है फैसिलिटी

Lalu Family: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भेजा गया है. ऐसे में अगर लालू यादव और राबड़ी देवी सरकारी आवास खाली कर देते हैं तो संभावना है कि वे दानापुर के महुआबाग में बन रहे आलीशान बंगले में शिफ्ट होंगे. लालू परिवार का यह निजी आवास पिछले 5 सालों से बन रहा है.

Lalu Family: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने का नोटिस भेजा गया है. जिसके बाद से सियासी पारा चढ़ा हुआ है. लेकिन, सरकारी आवास छोड़ने के बाद लालू परिवार कहां रहेगा, इसे लेकर कयासों का सिलसिला शुरू हो गया है. संभावना जताई जा रही है कि अगर लालू यादव और राबड़ी देवी सरकारी आवास खाली करते हैं तो वे पूरे परिवार के साथ दानापुर के महुआबाग में शिफ्ट हो सकते हैं.

महुआबाग में बन रहे आलीशान बंगले में हो सकते हैं शिफ्ट

जानकारी के मुताबिक, महुआबाग में लालू परिवार का निजी आवास पिछले करीब पांच सालों से तैयार हो रहा है. जो कि बेहद ही आलीशान है और इसमें तमाम तरह की फैसिलिटी भी है. दरअसल, अब इसके इंटीरियर पर काम जारी है, जो जल्द पूरा होने की संभावना है. बंगले के बारे में बताया जा रहा है कि लालू प्रसाद या राबड़ी देवी दोनों में से कोई न कोई खुद हर रोज निर्माण स्थल का निरीक्षण करते हैं.

बंगले में क्या-क्या है फैसिलिटी?

दरअसल, इस भव्य मकान में 8 बड़े बेडरूम, बड़ा ड्राइंग रूम, भव्य डाइनिंग हॉल, गेस्ट रूम, पूजा घर, फैमिली लाउंज, स्टाफ क्वार्टर, मल्टी व्हीकल पार्किंग, हरियाली से घिरा गार्डन एरिया शामिल हैं. इतना ही नहीं, सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर के चारों ओर करीब 15 फीट ऊंची दीवार बनायी गयी है. इस तरह से पूरा लालू परिवार एक आलीशान बंगले में शिफ्ट हो सकता है.

सरकारी आवास नहीं खाली करने की जिद पर अड़ी आरजेडी

मालूम हो, राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड में नया सरकारी बंगला आवंटित किया गया है. लेकिन, राजद के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई नेताओं के बयान आये हैं कि यह बंगला खाली नहीं किया जायेगा. जरूरत पड़ी तो पार्टी कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकती है. राजद सूत्रों के अनुसार यदि बंगला खाली करने की नौबत आती है तो लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के नये आवंटित बंगले में शिफ्ट होने की संभावना बेहद कम है. ऐसी परिस्थिति में लालू-राबड़ी परिवार सरकारी बंगले में रहने के बजाय दानापुर के महुआबाग में बन रहे अपने निजी आवास में शिफ्ट हो सकता है.

Also Read: मुजफ्फरपुर में युवा महोत्सव 2025: 400 युवाओं की ऊर्जा से धड़का रामदयालु सिंह महाविद्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >