'बांकीपुर का लाल' बताकर नितिन नवीन ने बढ़ाया अभिषेक कुमार का हौसला, CM सम्राट ने X पर लिखी ये बात

Bankipur Bypoll BJP Candidate: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' को अपना उम्मीदवार घोषित किया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें बधाई देते हुए जीत का भरोसा जताया है.

Bankipur Bypoll BJP Candidate: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' को उम्मीदवार बनाया है. नाम के ऐलान के तुरंत बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें बधाई दी. दोनों नेताओं ने अभिषेक कुमार को जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए उनकी जीत का भरोसा जताया.

नितिन नवीन बोले- 'बांकीपुर का लाल'

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने X पर अभिषेक कुमार की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- नमन बांकीपुर

उन्होंने कहा कि अभिषेक कुमार 'बंटी' बांकीपुर के लाल हैं. वे पार्टी के ऐसे जमीनी, स्थानीय और युवा कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कई जिम्मेदारियां निभाई हैं. नितिन नवीन ने उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई दी और कहा कि बांकीपुर की जनता उन्हें भी सेवा का अवसर जरूर देगी.

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जिस तरह बांकीपुर की जनता ने उन्हें वर्षों तक सेवा का मौका दिया, उसी तरह इस बार अभिषेक कुमार को भी अपना आशीर्वाद देगी.


CM सम्राट चौधरी ने जताया पूरा भरोसा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी X पर पोस्ट कर अभिषेक कुमार को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा कि बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए अभिषेक कुमार को उम्मीदवार बनाया है. इसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई.

सम्राट चौधरी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि अभिषेक कुमार के नेतृत्व, समर्पण और जनसेवा के संकल्प को जनता का भरपूर समर्थन मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई कि अभिषेक विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे.


कैंडिडेट बनते ही दी पहली प्रतिक्रिया

उम्मीदवार घोषित होने के बाद अभिषेक कुमार ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया. उन्होंने कहा कि बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत यही है कि वह जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है.

जब उनसे जन सुराज के प्रशांत किशोर को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा कि प्रशांत किशोर मेरे लिए कोई चुनौती नहीं हैं.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नितिन नवीन के करीबी माने जाते हैं अभिषेक

अभिषेक कुमार 'बंटी' कायस्थ समाज से आते हैं और पिछले करीब 26 वर्षों से बीजेपी संगठन में सक्रिय हैं. वे वर्तमान में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. संगठन में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक उन्होंने कई जिम्मेदारियां निभाई हैं. उन्हें नितिन नवीन का करीबी भी माना जाता है और लंबे समय से उनके साथ संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं.

20 साल तक बांकीपुर का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं नितिन नवीन

नितिन नवीन भी कायस्थ समाज से आते हैं और करीब दो दशक तक इस क्षेत्र के विधायक रहे हैं. उन्होंने 2006 में पटना पश्चिम सीट से उपचुनाव जीतकर विधानसभा में प्रवेश किया था. 2008 के परिसीमन के बाद यही सीट बांकीपुर विधानसभा बन गई. इसके बाद उन्होंने 2010, 2015, 2020 और 2025 के विधानसभा चुनाव लगातार जीते. 2025 में उन्होंने राजद उम्मीदवार रेखा कुमारी गुप्ता को करीब 51 हजार वोटों से हराकर अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी.

Also Read: कौन हैं अभिषेक कुमार? बांकीपुर से BJP ने जिस चेहरे पर खेला दांव, जानिए उनका राजनीतिक सफर



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >