बारात में नाच के दौरान विवाद, दूल्हे के चचेरे भाई का अपहरण, एक गिरफ्तार

patna news: बिहटा. बुधवार की रात बिहटा थाना क्षेत्र के पैनाल गांव में बारात के दौरान नाच कार्यक्रम के समय नर्तकी को लेकर छूट देने के मुद्दे पर बाराती और सराती पक्ष के बीच विवाद हो गया.

बिहटा. बुधवार की रात बिहटा थाना क्षेत्र के पैनाल गांव में बारात के दौरान नाच कार्यक्रम के समय नर्तकी को लेकर छूट देने के मुद्दे पर बाराती और सराती पक्ष के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि सराती पक्ष के कुछ असामाजिक तत्वों ने दूल्हे के चचेरे भाई का अपहरण कर लिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर पैनाल गांव के बधार स्थित झाड़ियों से अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस ने मौके से एक अपहरणकर्ता को भी गिरफ्तार किया. अपहृत की पहचान रानीतालाब थाना क्षेत्र के धाना गांव निवासी कमलेश यादव के 15 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गयी है. वहीं गिरफ्तार आरोपी की पहचान पैनाल गांव निवासी देवबाबू राय के पुत्र बलवंत कुमार के रूप में हुई है. इस मामले में दुल्हन के पिता जयनाथ यादव ने पैनाल गांव के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करायी है. थाना प्रभारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया गया है. एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIPIN PRAKASH YADAV

VIPIN PRAKASH YADAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >