Bihar Politics: भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव शनिवार शाम पटना में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आवास पर मिलने पहुंचे. इस दौरान उस आवास पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और बिहार बीजेपी चीफ संजय सरावगी भी मौजूद थे. इस मुलाकात के बाद खेसारी लाल बीजेपी ज्वाइन करेंगे ऐसी खबरें चलने लगी थी. खेसारी लाल यादव राजद से बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चुनाव भी लड़ चुके हैं.
मुलाकात के बाद क्या बोले खेसारी
नितिन नवीन से मिलने के बाद खेसारी लाल यादव ने खुद ही सारी अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने साफ कहा कि वह राजद के साथ थे, हैं और आगे भी रहेंगे. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ नितिन नवीन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बीजेपी की छोटी कुमारी से चुनाव हार गए थे खेसारी
भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अभिनय और गायन से धाक जमा चुके खेसारी लाल यादव बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की छोटी कुमारी से 7600 वोटों से हार गए थे. खेसारी लाल यादव को 79245 वोट और भाजपा की छोटी कुमारी को 86845 वोट मिले. खेसारी लाल यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान पवन सिंह और रवि किशन पर जमकर हमला बोला था. प्रचार के दौरान भारी संख्या में लोग जुट रहे थे. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि वो लालटेन छाप को जीत दिला देंगे. लेकिन, जब परिणाम आया तो वो बीजेपी की उम्मीदवार से पीछे रह गए.
इसे भी पढ़ें: कमांड देते ही हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा AI, सीएम सम्राट बोले- पुलिस को कार्रवाई की खुली छूट