जीजा वाले बयान पर फैजल खान पर भड़की बीजेपी, विधायक ने कहा- बिहार में घुसने न दें

Khan Sir Jija Statement: फैजल खान के जीजा वाले बयान पर विवाद गहराता जा रहा है. बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने छात्रों से फैजल खान का बहिष्कार करने की अपील भी की. इससे पहले सांसद पप्पू यादव भी इस बयान पर नाराजगी जता चुके हैं.

Khan Sir Jija Statement: पटना के शिक्षक फैजल खान के एक पॉडकास्ट में दिए गए जीजा वाले बयान पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. अब इस मामले में बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फैजल खान के बयान पर कड़ी आपत्ति जताई और कार्रवाई की मांग की.

क्या कहा था फैजल खान ने?

पॉडकास्ट के दौरान फैजल खान से उनके असली नाम को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा, "जो मुझे जीजा मानता है, वही मुझे फैजल खान कहता है." इसी बयान के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में बहस शुरू हो गई.

नीरज बबलू क्या बोले

सोमवार को मीडिया से बातचीत में नीरज कुमार बबलू ने कहा कि फैजल खान का बयान पूरी तरह गलत है. उन्होंने कहा, "सबसे पहले तो बाप उसका जीजा हो गया, उसकी मां भी जीजा बन जाएगी, बहन जीजा बन जाएगी. जिस तरह का बयान उसने दिया है, हम समझते हैं कि उसको बिहार में घुसने नहीं देना चाहिए."

छात्रों से बहिष्कार की अपील

बीजेपी विधायक ने छात्रों से भी अपील की कि वे ऐसे शिक्षकों का बहिष्कार करें. उन्होंने कहा कि वह पहले भी फैजल खान को फ्रॉड बता चुके हैं. उनके मुताबिक फैजल खान शिक्षक नहीं, बल्कि नौटंकीबाज हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि फैजल खान छात्रों को गुमराह करने का काम करते हैं. इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पप्पू यादव भी जता चुके हैं नाराजगी

इससे पहले सांसद पप्पू यादव भी खान सर के बयान पर प्रतिक्रिया दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि इस तरह की भाषा किसी को भी शोभा नहीं देती. पप्पू यादव ने कहा कि फैजल खान और रौशन आनंद दोनों को विवाद बढ़ाने से बचना चाहिए और सार्वजनिक मंच पर संयमित भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: सम्राट चौधरी बोले- बिहार में विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं, हर महीने की 10 तारीख को आ रही पेंशन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >