Khan Sir के हेल्थ पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होंगे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज

Khan Sir : प्रसिद्ध कोचिंग संचालक खान सर डिहाइड्रेशन और बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं. अस्पताल ने अब खान सर के हेल्थ पर बड़ा अपडेट दिया है.

Khan Sir : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर पटना में हजारों की संख्या में छात्रों ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को कोचिंग संचालक खान सर ने भी समर्थन किया. इसके बाद उनकी तबियत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. डिहाइड्रेशन, थकान और तनाव के कारण उनकी सेहत पर असर पड़ा है और उनकी तबीयत बिगड़ गई. तबीयत बिगड़ने के बाद उनके करीबी लोग उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया. अब उनके हेल्थ पर बड़ा अपडेट आया है.

फैली थी गिरफ्तारी की अफवाह

पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद विरोध प्रदर्शन में खान सर भी शामिल हुए थे. इसके बाद शाम में उनकी गिरफ्तारी की अफवाह फैल गईं, जिसे डीएसपी अनु कुमारी खारिज कर दिया था. इसके बाद खान सर की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें डिहाइड्रेशन और तेज बुखार था. खान सर शनिवार से स्पेशल केयर यूनिट में हैं और उन्हें कुछ देर के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट गया. रविवार को डॉक्टर ने बताया कि कुछ टेस्ट के बाद आज उन्हें छुट्टी मिल सकती है.

क्यों बिगड़ी तबियत

खान सर बिहार लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन कर रहे थे. बताया जा रहा है ज्यादा थकान और तनाव के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई. खान सर ने बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन के मुद्दे पर किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही थी और छात्रों के आंदोलन में खुलकर समर्थन देने का ऐलान किया था. खान सर शुक्रवार को आंदोलन में भी शामिल हुए थे.

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत में घुसने के बाद सबसे पहले करते हैं यह काम, बीजेपी एमपी का बड़ा दावा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >