पटना में कोचिंग बवाल के बाद सरकार एक्शन में, नकेल कसने की तैयारी, मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और तोड़फोड़ के बाद बिहार सरकार ने कोचिंग संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है. शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने अगले तीन महीने में नई नीति बनाने और दोषियों को जेल भेजने का ऐलान किया है.

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर के ग्लोबल कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़, मारपीट और बवाल हुआ है. सुरक्षा को देखते हुए खान सर ने कोचिंग सेंटर को अगले आदेश तक बंद कर दिया है. कोचिंग बंद होने से परेशान छात्र उनके समर्थन में सड़क पर धरने पर बैठ गए हैं. इस मामले पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि अब राज्य में कोचिंग संस्थानों के लिए नई नीति बनाई जाएगी.

दो कोचिंग संस्थानों के आपसी वर्चस्व का विवाद

यह घटना दो कोचिंग संस्थानों के आपसी वर्चस्व का नतीजा बताई जा रही है. खान सर ने पास के ही एक अन्य कोचिंग सेंटर को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है. खान सर के मुताबिक, कम फीस लेने की वजह से दूसरे कोचिंग वाले नाराज थे और उन्होंने पहले धमकी दी थी. इस बवाल के बाद अब बिहार सरकार ने सख्त रवैया अपनाने का ऐलान किया है.

तीन महीने में बनेगी नई नीति, होगी कड़ी कार्रवाई

शिक्षा मंत्री मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि सरकार अगले तीन महीने में कोचिंग संस्थानों के लिए नई नीति बनाएगी. कोचिंग सेंटरों का षड़यंत्र बंद कराया जाएगा और ये संस्थान सरकार के नियंत्रण में रहेंगे. शिक्षा मंत्री इस मामले में खुद डीजीपी से बात करेंगे और पूरे मामले की जांच करवाएंगे. दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा. सम्राट सरकार विधि-व्यवस्था में बाधा डालने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

दूसरे कोचिंग के डायरेक्टर समेत तीन लोग हिरासत में

पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है. पकड़े गए लोगों में एक शख्स दूसरे कोचिंग सेंटर का डायरेक्टर बताया जा रहा है. पुलिस ने 4 लोगों पर नामजद और 15 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है. हमले के वीडियो में कुछ लोग गार्ड की पिटाई करते और बिल्डिंग पर ईंट फेंकते नजर आ रहे हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान और कार्रवाई में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: नीतीश कुमार की पार्टी ने रचा इतिहास, एक करोड़ पार पहुंची सदस्यों की संख्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >