क्लासरूम में खान सर बने इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर, बच्चों को पढ़ाने के बजाए CCTV फुटेज दिखाकर हमले का विश्लेषण करते दिखे

Khan Sir Coaching Attack: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले के बीच एक नया वीडियो सामने आया है. जिसमें खान सर क्लासरूम में पढ़ाई के बजाय CCTV फुटेज दिखाकर घटना का विश्लेषण करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के बाद क्लासरूम की भूमिका और माहौल को लेकर नई बहस तेज हो गई है.

Khan Sir Coaching Attack: पटना में कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और फायरिंग विवाद के बीच एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को और गरमा दिया है. इस वीडियो में खान सर क्लासरूम में पढ़ाई छोड़कर कथित हमले से जुड़े CCTV फुटेज का विस्तार से विश्लेषण करते नजर आ रहे हैं.

हजारों छात्रों से भरे क्लासरूम में पढ़ाई के बजाय अब पूरा फोकस घटना की जांच और आरोप-प्रत्यारोप पर दिख रहा है. इसी को लेकर सवाल उठने लगे हैं कि क्या क्लासरूम शिक्षा का केंद्र है या फिर किसी घटना की ‘लाइव इन्वेस्टिगेशन लैब’?

मार्कर से बताया कौन-कौन है शामिल

वायरल वीडियो में खान सर व्हाइटबोर्ड और स्क्रीन पर मार्कर से कुछ लोगों की पहचान बताते हुए नजर आ रहे हैं. वे वीडियो में कहते दिखते हैं कि एक व्यक्ति की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है, जबकि ‘विकास’ नाम का व्यक्ति वह है जो कथित तौर पर गार्ड को लेकर गया था. इसके अलावा ‘उजली शर्ट वाला व्यक्ति’ भी अब तक गिरफ्तार नहीं हुआ है. पूरा क्लासरूम एक तरह से इन्वेस्टिगेशन सेशन में बदलता दिखाई देता है, जहां हर फ्रेम को रोककर समझाया जा रहा है.

खान सर बोले- मीडिया सिर्फ एक हिस्सा दिखा रही है

इसी दौरान खान सर यह भी कहते नजर आते हैं कि मीडिया घटना का केवल एक हिस्सा दिखा रही है, जबकि पूरी सच्चाई सामने नहीं लाई जा रही है. वे हाथ में किताब लेकर कहते हैं कि कोचिंग पर लगातार गोलियां चली थीं और वास्तविकता को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने भावुक अंदाज में कहा- हम विद्या कसम खाते हैं.

छात्रों को भविष्य को लेकर भी दी चेतावनी

वीडियो में खान सर यह भी कहते दिखते हैं कि अगर उनका संस्थान बंद हो गया तो आने वाले छह महीनों में कई कोचिंग संस्थानों की फीस एक लाख से डेढ़ लाख रुपये तक पहुंच सकती है. इस बयान ने विवाद को और गहरा कर दिया है, क्योंकि यह बात छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था दोनों से जुड़ी मानी जा रही है.

खान सर पर उठ रहे सवाल

अब बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि क्या खान सर छात्रों को पढ़ा रहे हैं या फिर अपने संस्थान और घटना के पूरे घटनाक्रम को क्लास में ही समझा रहे हैं? क्लासरूम में CCTV फुटेज, पहचान, आरोप और विश्लेषण के बीच पढ़ाई कहीं पीछे छूटती नजर आ रही है.

2 जून की रात की है घटना

2 जून की रात पटना स्थित कोचिंग सेंटर पर हुए हमले में मारपीट, पत्थरबाजी और हंगामे के आरोप लगे थे. घटना के बाद कई वीडियो और CCTV फुटेज सामने आए, जिनके आधार पर पुलिस जांच आगे बढ़ी. आरोप है कि हमले के दौरान गार्ड के साथ मारपीट हुई और कोचिंग परिसर में तोड़फोड़ भी की गई.

खान सर के दो गार्ड गिरफ्तार

उसके बाद एक और वीडियो सामने आया जिसमें खान सर के गार्ड्स फायरिंग करते दिखे. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कोचिंग के गार्ड्स से पूछताछ की और उनके हथियार जब्त किए हैं. दोनों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है. हथियार के सत्यापन के आधार पर कदमकुआं थाने में नई FIR दर्ज की गई है. पुलिस का कहना है कि वीडियो और सबूतों के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है.

Also Read: ‘जेल का ताला टूटेगा, रौशन सर छूटेगा…’, हजारों की संख्या में पटना की सड़कों पर उतरे छात्र, खान सर हाय-हाय के भी लगे नारे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >