Khan Sir: मुजफ्फरपुर रेप कांड पर खान सर का बड़ा बयान, बोले- 'यह एक बहुत ही क्रूर घटना थी'

Khan Sir: जाने-माने शिक्षक एवं यूट्यूबर खान सर ने मुजफ्फरपुर में नाबालिग लड़की से हुई रेप की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि रेप, एसिड अटैक और महिलाओं पर बर्बर तरीके से हमला करने की घटनाओं एवं अपराध को राजद्रोह की श्रेणी में लाया जाना चाहिए.

Khan Sir: बिहार के फेमस टीचर खान सर इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में है. हाल ही में उन्होंने एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें शिक्षा, कला और राजनीति के क्षेत्रों में सैकड़ों प्रसिद्ध लोग शामिल हुए थे. उनकी पत्नी भी इन दिनों सुर्खियों में है. इसी बीच खान सर ने मुजफ्फरपुर रेप कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए. ऐसी घटनाओं से सर शर्म से झुक जाता है, राज्य की बदनामी होती है. खान सर ने कहा कि यह एक बहुत ही क्रूर घटना थी.

क्या बोले राज्यपाल

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भी मुजफ्फरपुर रेप कांड पर दुख प्रकट किया है. कोई इंसान इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है कि कोई नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करे और वह बच्ची रेंगती हुई बाहर आए. अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उसे एंबुलेंस के चक्कर लगाने पड़े. मानवता कहां बची है.

पीएमसीएच पर क्या बोले

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटना हमारे संज्ञान में आई है. इसे लेकर अस्पतालों में एक प्रोटोकॉल होना चाहिए जिसके तहत ऐसे गंभीर मामलों पर तुरंत संज्ञान लिया जाना चाहिए. पीएमएसीएच तो बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल है. वहां अगर बेड पाने के लिए बच्ची को एंबुलेंस से इधर-उधर चक्कर लगाने पड़े तो यह कहीं न कहीं इससे जिला और राज्य की बदनामी होती है. बच्ची को पीएमसीएच में समय पर इलाज नहीं मिला. जिससे उस बच्ची की मौत हो गई. खान सर ने वकीलों से भी अपील की है कि रेप-एसिड पीड़ितों के आरोपियों का केस न लड़ें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

खान सर से मिलने पहुंचे थे राज्यपाल

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बकरीद के मौके पर मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पहुंचे और उन्हें बधाई तथा शुभकामनाएं दी. बकरीद पर खान सर ने कहा कि आज बकरीद का दिन है, इसलिए मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.

आरिफ मोहम्मद खान हमें राज्यपाल के तौर पर मिले हैं, यह हम बिहारियों के लिए सौभाग्य की बात है. वह बुद्धिजीवी और विद्वान व्यक्ति हैं. उन्होंने एक बार हमसे मिलने की इच्छा व्यक्त की थी. वह आए थे और जब हम उन्हें ले जा रहे तो रास्ते में क्लासरूम पड़ा. जिसे देखकर उन्होंने क्लासरूम में जाने की इच्छा जाहिर की. जहां दिव्यांगों के लिए सीट रिजर्व को देखकर उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह भी क्लास लेने के लिए एक दिन आएंगे. यह हमारे बच्चों का सौभाग्य होगा कि वह क्लास लेंगे.

अपनी शादी के बारे में शिक्षक खान सर ने कहा कि जैसे हर कोई मैनेज करता है, वैसे ही हम भी मैनेज कर रहे हैं. मैं अपना ऑफिस संभाल रहा हूं और वह अपना विभाग संभाल रही हैं.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन 17 जिलों में 10 और 11 जून को मेघगर्जन और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया लेटेस्ट अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >