बिहार में एक करोड़ की मूर्तियां मंदिर से गायब, 150 सालों से राम-जानकी-लक्ष्मण-हनुमान थे विराजित

Katihar News: बिहार में चोर अब भगवान की मूर्तियों पर अपना हाथ साफ कर रहे हैं. दरअसल, मामला कटिहार से सामने आया है जहां, 150 सालों से मंदिर में विराजमान राम-जानकी-लक्ष्मण-हनुमान की अष्टधातु प्रतिमा चोरी कर ली गई. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ बताई जा रही है.

Katihar News: बिहार में अब चोरों का तांडव देखने के लिए मिल रहा है. चोर अब भगवान की मूर्तियों को निशाना बना रहे हैं और उसे गायब कर दे रहे. मामला कटिहार जिले से सामने आया है जहां, 150 सालों से मंदिर में विराजमान राम-जानकी-लक्ष्मण-हनुमान की अष्टधातु प्रतिमा चोरी कर ली गई. इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ बताई जा रही है. पूरे मामले को लेकर बताया जा रहा है कि, कोढ़ा नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी बस्ती वार्ड संख्या 4 स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर से सोमवार की रात चोरों ने अष्टधातु की बेशकीमती राम, जानकी, लक्ष्मण और हनुमान जी की प्रतिमाएं चोरी कर ली.

150 साल पहले स्थापित हुआ था मंदिर

यह मंदिर लगभग 150 वर्ष पूर्व चमन सिंह द्वारा स्थापित किया गया था और तब से लेकर आज तक सात पीढ़ियों से यह मंदिर सिंह परिवार द्वारा सेवित होता रहा है. घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब मंगलवार सुबह मंदिर के सेवादार सुभाष सिंह मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे. उन्होंने देखा कि, मंदिर का ताला टूटा हुआ था और सभी प्रतिमाएं अपने स्थान से गायब थीं. तत्परता से उन्होंने इस बात की सूचना अपने परिजनों और कोढ़ा थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार को दी. बताया जाता है कि, सोमवार की शाम मंदिर परिसर में आरती हुई थी. जिसमें सभी प्रतिमाएं अपने स्थान पर मौजूद थीं. लेकिन, सोमवार की रात चोर आए और चोरी की इस घटना को अंजाम देकर फरार हो गए.

एक करोड़ बताई गई कीमत

स्थानीय लोगों के अनुसार, ये प्रतिमाएं अष्टधातु से निर्मित थीं और इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से डेढ़ करोड़ रुपये तक आंकी जा रही है. मंदिर की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्ता को देखते हुए पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है. चमन सिंह, हरि सिंह, हेमनरायण सिंह, महेंद्र नारायण सिंह, श्याम नारायण सिंह, किशन सिंह और केशव सिंह जैसे परिवार के लोग पीढ़ियों से इस मंदिर के सेवादार रहे हैं. आज भी उनके वंशज इस परंपरा को निभा रहे थे. इस घटना को लेकर कई ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि, चोरी गईं प्रतिमाओं की जल्द बरामदगी की जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इधर, पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर सभी सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है. नगर पंचायत क्षेत्र में सीसीटीवी निगरानी होने के बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस टीम लगातार छानबीन कर रही है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी की बात कही जा रही है. साथ ही स्थानीय ग्रामीणों ने इस धार्मिक भावनाओं से जुड़ी घटना को लेकर कोढ़ा प्रशासन से सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की है. ताकि मंदिर की प्रतिष्ठा पुनः बहाल हो और भविष्य में ऐसी घटनाएं न दोहराई जाएं.

Also Read: Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने किसे बताया ‘गब्बर सिंह’ ? तेजस्वी यादव के ‘दामाद’ वाले मुद्दे पर किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >