Kal Ka Mausam: बिहार के 21 जिलों में कल मौसम होगा खराब, IMD ने जारी किया अगले 2 दिनों का पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam: बिहार के कुछ हिस्सों में गुरुवार को सुबह-शाम कोहरे के आसार हैं. वहीं दिन में पछुआ हवा चलने की संभावना है. क्या आप जानना चाहेगे कि आपके शहर में कल का मौसम कैसा रहेगा. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज जानने के लिए पढ़ें Prabhatkhabar.com

Kal Ka Mausam 5 December 2024: बिहार में कल से ठंड बढ़ने लगेगा, जिसके कारण अगले दो दिनों के बाद आपको कड़ाके की ठंड का एहसास होगा. वहीं सुबह और शाम में घने कोहरे की स्थिति भी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने आने वाले अगले दो दिनों में ठिठुरन वाली ठंड को लेकर चेतावनी दी है. बिहार मौसम सेवा केंद्र के अनुसार 5 और 6 दिसंबर 2024 दिन गुरुवार-शुक्रवार की देर रात और सुबह के समय राज्य के 21 जिलों में तेज गति से पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है. इस दौरान प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान 10-14°C के बीच बने रहने की संभावना है. प्रदेश में पछुआ हवा चलने के कारण सुबह-शाम में ठिठुरन वाली ठंड का सामना करना पड़ेगा.

मौसम विभाग के अनुसार, कल 5 दिसंबर दिन गुरुवार को बिहार के पटना, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, सीवान, गोपालगंज, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, बेगूसराय, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर में कोहरा छाए रहने के आसार हैं. इन जिलों के लोग घर से निकलते समय ठंड का ध्यान जरूर रखें, क्योंकि रात के समय कोहरे के साथ ठिठुरन वाली ठंड पड़ेगी.

पिछले 24 घंटों में दर्ज न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को सबसे ठंडा जिला रोहतास जिला रहा. वहीं दूसरे नंबर पर पूर्वी चंपारण रहा. तीसरे नंबर पर गया जिला है. बुधवार को रोहतास, पूर्वी चंपारण और गया जिले के लोगों को सबसे अधिक ठंड का सामना करना पड़ा. इस दौरान रोहतास जिला का न्यूनतम तापमान 10.6 °C रहा. पूर्वी चंपारण का न्यूनतम तापमान 10.7°C रहा. वहीं गया जिला का न्यूनतम तापमान 10.8°C दर्ज किया गया. इसके साथ ही पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, मुजफ्फरपुर , रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले के भी न्यूनतम तापमान 11°C के आसपास रहा. हालांकि बिहार के कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से कोहरे का सितम देखने को मिल रहा है.

Also Read: Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट, जानें देशभर के मौसम का हाल

पिछले 24 घंटों में दर्ज अधिकतम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार बिहार का सबसे गर्म जिला नवादा, रोहतास और मुंगेर रहा. जहां पर अधिकतम तापमान 30.9°C दर्ज किया गया. वहीं प्रदेश के 20 जिलों में अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच में रहा. 15 जिलों में अधिकतम तापमान 26°C से 28°C के बीच में रहा. हालांकि इन जिलों में भी सुबह-शाम घना कोहरा देखने को मिल रहा रहा है, लेकिन दिन होते ही धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >