बिहार को जुलाई में मिलेगी बड़ी सौगात, कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल लगभग तैयार, गांधी सेतु का घटेगा दबाव

Kacchi Dargah Bidupur Bridge: बिहार के बहुप्रतीक्षित कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच गया है. मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने परियोजना का निरीक्षण कर जुलाई तक काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं. पुल शुरू होने के बाद पटना और उत्तर बिहार के बीच सफर तेज, आसान और सुगम हो जाएगा.

Kacchi Dargah Bidupur Bridge: बिहार के सबसे महत्वाकांक्षी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में शामिल कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल अब लगभग तैयार हो चुका है. राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने शनिवार को परियोजना स्थल का दौरा कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. अधिकारियों के मुताबिक पुल को जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

अंतिम चरण में पहुंचा निर्माण कार्य

निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने मुख्य पुल, एप्रोच रोड और अन्य सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि अंतिम चरण के कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो. साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को रोजाना मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया. मुख्य सचिव ने कहा कि यह परियोजना बिहार के परिवहन ढांचे के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. इसके शुरू होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव आएगा.

98 फीसदी से ज्यादा काम पूरा

पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का करीब 98.2 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है. वर्तमान में पुल पर फिनिशिंग का काम चल रहा है. इसके अलावा एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की स्ट्रेसिंग और अन्य तकनीकी कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

गांधी सेतु का घटेगा दबाव

यह पुल शुरू होने के बाद पटना से हाजीपुर, वैशाली और समस्तीपुर की ओर जाने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इससे यात्रा का समय कम होगा और आवागमन पहले से अधिक आसान होगा. सबसे बड़ी बात यह है कि पुल के चालू होने के बाद गांधी सेतु पर वाहनों का दबाव भी काफी कम हो जाएगा.

पटना और वैशाली को जोड़ेगा मेगा प्रोजेक्ट

कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन ग्रीनफील्ड पुल परियोजना की कुल लंबाई 19.76 किलोमीटर है. इसमें 9.76 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और करीब 10 किलोमीटर लंबे एप्रोच रोड का निर्माण शामिल है. यह पुल पटना जिले के कच्ची दरगाह को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ेगा. परियोजना पूरी होने के बाद उत्तर बिहार की कनेक्टिविटी को नई गति मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा.

Also Read: बिहार के इन 12 जिलों में 60 किमी की रफ्तार से आंधी और तेज बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhinandan pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >