ससुराल गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, तालाब में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी पटना के युवक की संदिग्ध मौत हो गई है. काको नगर पंचायत क्षेत्र के सूर्य मंदिर के बगल में स्थित तालाब से युवक का शव बरामद किया गया है.

Jehanabad News: (काको से बैकुंठ कुमार) राजधानी पटना के युवक की संदिग्ध मौत हो गई है. काको नगर पंचायत क्षेत्र के सूर्य मंदिर के बगल में स्थित तालाब से युवक का शव बरामद किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

पटना का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान पटना जिले के फुलवारी शरीफ निवासी रोहन पासवान के रूप में की गई है. बताया जाता है कि रोहन काको स्थित पासवान टोली में अपने ससुराल आया हुआ था. सोमवार शाम तालाब में शव मिलने की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों ने युवक की हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जताई है.

संदिग्ध हालत में मिला तलाब में शव

उनका कहना है कि रोहन की किसी से दुश्मनी नहीं थी और उसकी मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है. परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. युवक की हत्या हुई है या पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है. इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है तथा लोगों में दहशत और आक्रोश देखा जा रहा है.

Also Read: बारिश से तरबूज की फसल बर्बाद, किसान चिंतित, 50 एकड़ में लगी फसल चौपट, मुआवजे की मांग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >