जेइइ मेन अप्रैल सेशन का परीक्षा शेड्यूल जारी, दो अप्रैल से परीक्षाएं

जेइइ मेन के अप्रैल सेशन का शेड्यूल सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी कर दिया गया है.

– पांच दिनों में नौ शिफ्टों में बीइ-बीटेक और एक शिफ्ट में बीआर्क- दो, तीन, चार, सात व आठ अप्रैल को बीइ-बीटेक और 9 अप्रैल को बीआर्क

संवाददाता, पटना

जेइइ मेन के अप्रैल सेशन का शेड्यूल सोमवार को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी कर दिया गया है. जारी किये गये शेड्यूल के अनुसार दो से नौ अप्रैल के बीच बीइ-बीटेक व बीआर्क की परीक्षा होगी. एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के कैरियर काउंसेलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि एनटीए द्वारा जारी किये गये शेड्यूल के अनुसार बीइ-बीटेक की परीक्षा पांच दिनों में नौ शिफ्टों में संपन्न होगी. यह परीक्षा दो, तीन, चार व सात अप्रैल को दो पारियों सुबह नौ से 12 व दोपहर तीन से छह के मध्य होगी. वहीं, आठ अप्रैल को एक शिफ्ट में तीन से छह के मध्य करवायी जायेगी. नौ अप्रैल को बीआर्क परीक्षा सुबह की शिफ्ट में 9 से 12:30 के मध्य संपन्न होगी.

16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने करवाया है रजिस्ट्रेशन

उल्लेखनीय है कि इस वर्ष जेइइ-मेन के इतिहास में सर्वाधिक 16 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है, जिसमें सेशन-1 के लिए 13 लाख 78 हजार स्टूडेंट्स ने व सेशन-2 के लिए 2 लाख 70 हजार नये यूनिक कैंडिंडेट ने रजिस्ट्रेशन किया है. ये दो लाख 70 हजार ऐसे स्टूडेंट्स हैं, जिन्होंने पूर्व में जनवरी जेइइ-मेन की परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया था. इस वर्ष अप्रैल सेशन के लिए परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या लगभग 12 लाख संभावित है. इसमें जनवरी जेइइ मेन परीक्षा देने वाले लाखों विद्यार्थियों के साथ-साथ अप्रैल परीक्षा के लिए नये यूनिक कैंडिडेट शामिल होंगे. हर वर्ष 75 प्रतिशत से अधिक जनवरी जेइइ मेन देने वाले स्टूडेंट्स अपने एनटीए स्कोर को बढ़ाने के लिए पुनः अप्रैल सेशन की परीक्षा में शामिल होते हैं. जनवरी जेइइ-मेन की अप्रैल सेशन की परीक्षा संपन्न होने के बाद दोनों में परीक्षा में हायर एनटीए स्कोर पर ऑल इंडिया रैंक 17 अप्रैल को जारी की जायेगी. जेइइ मेन अप्रैल सेशन में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए एडवांस्ड एग्जाम सिटी इंटीमेशन अप्रैल के तीसरे सप्ताह में जारी किये जायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >