बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को तेज हवा और बारिश की चेतावनी, IMD का येलो अलर्ट

Bihar Ka Mausam: बिहार में अगले कुछ दिनों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

6 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम का हाल

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपडेट में बताया कि 6 अप्रैल को सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई में मौसम खराब रहने की संभावना है. बाकी जिलों में भी हल्की चेतावनी जारी की गई है.

7 और 8 को सभी जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 7 और 8 अप्रैल को लगभग पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान सभी जिलों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, अरवल और जहानाबाद समेत सभी जिलों में मौसम बदल सकता है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

तापमान पर क्या अपडेट

तापमान की बात करें तो राज्य में न्यूनतम तापमान करीब 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सहरसा जिले के अगवानपुर में रिकॉर्ड हुआ. राजधानी पटना में अगले कुछ दिनों तक आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. तापमान 30 से 34 डिग्री के बीच रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहेगा. मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले में न रहें और पेड़ या बिजली के खंभों से दूर रहें.

इसे भी पढ़ें: बिहार में नशे में धुत डॉक्टर पर रिश्वत मांगने का आरोप, हंगामे के बाद गिरफ्तारी, सिविल सर्जन ने पद से हटाया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >